सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को वेस्टइंडीज को है हराना, जानें कितने रनों के अंतर से चाहिए भारत को जीत
Published - 01 Mar 2026, 01:58 PM | Updated - 01 Mar 2026, 02:06 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) ने सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने का रास्ता साफ कर लिया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत की राह को आसान कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने वापसी की, जबकि तिलक और हार्दिक के बल्ले ने तबाही मचाई। भारत (Team India) का अगला मैच वेस्टइंडीज से एक मार्च को होना है; भारत कितने रनों से जीतेगा तो सेमीफाइनल में जाएगा, आइए जानते हैं....
Team India को वेस्टइंडीज से जीतना होगा

भारतीय टीम (Team India) का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है, जिसको लेकर टीम की तैयारी जोरों पर है। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है। साउथ अफ्रीका से हार के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए राह थोड़ी कठिन हो गई है।
वेस्टइंडीज पहला मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल में अच्छे रन-रेट के साथ दूसरे स्थान पर थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम की रन-रेट तीन से सीधा एक के आसपास पहुँच गई, जिसका फायदा सीधा भारत को मिला। अगर वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला जीतने में सफल होती, तो भारत को बाकी दोनों मैच अच्छे रन-रेट के साथ जीतने पड़ते।
अब ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल का समीकरण बिल्कुल साफ दिख रहा है, जिसमें रन-रेट का मसला लगभग खत्म हो चुका है। रन-रेट देखने की स्थिति सिर्फ बारिश की वजह से ही आ सकती है, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स का मौसम बिल्कुल साफ दिख रहा है और अब सेमीफाइनल की राह सिर्फ हार और जीत से ही तय हो सकती है।
मोईन अली-आदिल राशिद ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, भारत के 1-2 नहीं 5 खिलाड़ियों को दी जगह
जिम्बाब्वे पर Team India की शानदार जीत
भारतीय टीम (Team India) ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर रन-रेट में सुधार के साथ ही सेमीफाइनल की राह को आसान कर लिया है। भारत के इस सफर में साउथ अफ्रीका का योगदान कमाल का रहा, वेस्टइंडीज जैसी धाकड़ टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 256 का विशाल स्कोर बना दिया। भारतीय टीम की इस पारी में संजू सैमसन ने टीम में वापसी करते हुए 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला आज थोड़ा खामोश रहा, उन्होंने 24 गेंदों में 38 रन बनाए।
कप्तान सूर्या इस मैच में कुछ अलग मिजाज में खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने 253 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में 33 रन बना डाले। तिलक और हार्दिक का बल्ला खुलकर चला, जिसमें हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए और तिलक वर्मा की तेज-तर्रार 16 गेंदों में 44 रनों की पारी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को नेस्तनाबूद कर दिया।
टी20 वर्ल्ड कप हार के बाद हेड कोच की हुई छुट्टी, हार मिलते ही बोर्ड ने कर दिया फायर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ Team India की 15 सदस्यीय स्क्वाड
एक मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला होना है, यानी दोनों टीमों का आखिरी और 'मस्ट विन' गेम होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले मैच वाली प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, क्योंकि इस टीम में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी-गेंदबाजी का समीकरण अच्छा रहा। इसी बीच खबर है कि रिंकू सिंह के पिता का देहांत हो गया है, जो इस भारतीय बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ा सदमा है। इसी कारण वह टीम से बाहर हैं।
बतौर ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि ईशान तीसरे स्थान पर आकर लगभग ठीक-ठाक पारी खेले। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला, जिसमें तिलक वर्मा को छठे स्थान पर भेजा गया। उस स्थान पर तिलक ने 16 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह (अनुपलब्ध), कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team IND vs WIऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर