टी20 वर्ल्ड कप के बीच गम में डूबी टीम इंडिया, रिंकू सिंह के पिता का निधन, इस वजह से हुई आकस्मिक मृत्यु

Published - 27 Feb 2026, 09:19 AM | Updated - 27 Feb 2026, 09:24 AM

Rinku Singh

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच दुखों का अंबार टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद सिंह का कैंसर ने निधन हो गया है, जो कि पिछले दिनों से ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने यहीं पर अपनी आखिरी सांस ली. रिंकू (Rinku Singh) पिता से मिलने के लिए मंगलवार को ही अपने घर आए थे. हालांकि, जिम्माब्वे के खिलाफ मैच से पहले ही वह चेन्नई पहुंच गए थे. अब पिता के अचानक निधन से वह दुखी हैं और अपने निवास स्थान पर लौट रहे हैं.

Rinku Singh के पिता को क्या हुआ?

Rinku Singh

पिछले एक साल से रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे. लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. लेकिन पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. स्टॉफ की देखरेख में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा था. लेकिन खानचंद सिंह जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी. अब शुक्रवार की तड़के खबर आई कि रिंकू के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में रिंकू पर टूटा दुखों का पहाड़

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के लिए यह दुखद खबर तब आई, जब वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, और विरोधियों के खिलाफ ट्रॉफी उठाने का सपना देख रहे थे. बीती रात चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें अपने पिता की खराब हालत की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही वह तुंरत चेन्नई छोड़कर अपने घर लौट आए हैं. अब माना जा रहा है कि रिंकू का आगे के मुकाबले खेलना असंभव है.

यशस्वी जायसवाल vs शुभमन गिल: दोनों में से कौन टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, किसे जरुर मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप में मौका

पिता खानचंद ने पूरा किया बेटे का सपना

रिंकू सिंह के क्रिकेटर बनने में उनके पिता खानचंद का बड़ा हाथ रहा है. उन्होंने अपने बेटे के सपने पूरे करने के लिए दिन-रात गैस सिलेंडर डिलीवरी करने का काम किया. जब Rinku Singh क्रिकेटर बनने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे थे, तब उनके पिता घर चलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. अंतिम सांस लेने के से पहले खानचंद सिंह जी का सपना था कि उनका बेटा देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीते. उन्होंने रिंकू से भी कहा था कि, ट्रॉफी जीतकर आना है.

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बेशक से अपने सपोर्ट सिस्टम और अपने पिता को खो दिया है, लेकिन इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरा देश उनके साथ खड़ा है, और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है.

अभिषेक-हार्दिक की पारी के दम पर भारत ने बनाए 257 रन, तो ब्रायन बेनेट की मेहनत बेकार, 72 रनों से जिम्बाब्वे ने झेली हार


Tagged:

team india Rinku Singh icc T20 World Cup 2026 Rinku Singh Father
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

कैंसर से

665 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com