टीम इंडिया में पसरा मातम, भारत के अंडर-19 क्रिकेटर का रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन

Published - 02 Nov 2025, 12:31 PM | Updated - 02 Nov 2025, 12:32 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीम इंडिया (Team India) के लिए जूनियर स्तर पर खेल चुके एक पूर्व क्रिकेटर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्रिकेट समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर इलाके में हुए इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद अगरतला के जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके।

दुर्घटना में गई एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी की जान

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और त्रिपुरा के दिग्गज ऑलराउंडर राजेश बानिक का 40 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, जिससे पूरे क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर इलाके में हुए इस हादसे में राजेश बानिक की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत अगरतला के जीबीपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुब्रत डे ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि यह राज्य के क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि राजेश बानिक न केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे बल्कि युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा भी थे।

हादसे के बाद त्रिपुरा क्रिकेट संघ के मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

शानदार घरेलू करियर और उपलब्धियां

राजेश बानिक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी। 12 दिसंबर 1984 को अगरतला के कृष्णा नगर इलाके में जन्मे बानिक ने 2002-03 सीजन में त्रिपुरा की ओर से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था।

वह एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में जल्दी ही उभरकर सामने आए। उन्होंने 42 प्रथम श्रेणी मैचों में 1469 रन बनाए और कई अहम विकेट भी झटके। इसके अलावा उन्होंने 24 लिस्ट ए मैच और 18 टी20 मुकाबले भी खेले।

उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा कि 2016-17 के रणजी सीजन में उन्होंने त्रिपुरा को उनके इतिहास के सबसे सफल अभियान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जब टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। उनके अनुभव और नेतृत्व ने टीम को नई दिशा दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई थी चमक

राजेश बानिक का नाम सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया (Team India) की अंडर-15 टीम में जगह बनाई थी, जिसने कॉस्टकटर वर्ल्ड चैलेंज 2000 में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ियों इरफान पठान और अंबाती रायडू के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था।

मलेशिया में हुए इसी टूर्नामेंट में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय टीम के कोच रोजर बिन्नी थे, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को देखकर उन्हें एक संभावनाशील खिलाड़ी बताया था।

उनका यह प्रदर्शन भारतीय जूनियर क्रिकेट में लंबे समय तक याद किया गया। यह वही दौर था जब भारत युवा प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा था और बानिक को भविष्य के ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा था।

Team India और पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर

राजेश बानिक के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, जिससे टीम इंडिया (Team India) और पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व खिलाड़ियों से लेकर प्रशंसकों तक सभी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके करीबी साथियों ने कहा कि राजेश मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह बेहद विनम्र और मेहनती खिलाड़ी थे।

उनके परिवार में उनके पिता, मां और भाई हैं, जो इस अचानक हुए हादसे से पूरी तरह टूट गए हैं। राज्य सरकार और त्रिपुरा क्रिकेट संघ ने उनके परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

राजेश बानिक भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन त्रिपुरा क्रिकेट में उनके योगदान और उनकी मेहनत को हमेशा याद किया जाएगा। उनका क्रिकेट सफर इस बात की मिसाल है कि छोटे राज्य से भी बड़ा सपना देखा जा सकता है और उसे मेहनत से पूरा किया जा सकता है।


ये भी पढ़े :
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड हुए संजू सैमसन, इस विस्फोटक बल्लेबाज से हुई अदलाबदली

Tagged:

team india Cricketer Death indian cricket News Rajesh Banik
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

राजेश बानिक टीम इंडिया के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और त्रिपुरा के ऑलराउंडर थे, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था।

राजेश बानिक की मौत पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर में एक सड़क दुर्घटना में हुई।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com