टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बदल सकती है टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को अजित अगरकर अब करेंगे बाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया (Team India) की घोषणा पहले ही कर दी है, लेकिन अब यह टीम बदल सकती है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई में चुनी गई और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को काफी हद तक तय माना जा रहा था।
हालांकि, अब T20 World Cup 2026 के लिए घोषित टीम से एक स्टार खिलाड़ी को खुद अजित अगरकर करेंगे बाहर,आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी...
T20 World Cup 2026 टीम से इस खिलाड़ी को अजित अगरकर अब करेंगे बाहर
T20 World Cup 2026 टीम से जिस खिलाड़ी को अजित अगरकर बाहर करेंगे वो कोई और नहीं बल्कि वाशिंगटन सुंदर हैं। दरअसल ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए। सिर्फ पांच ओवर पूरे करने के बाद, उन्हें शरीर के निचले हिस्से में अचानक दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और वह दोबारा मैदान पर नहीं लौटे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी फिटनेस पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है, और T20 World Cup 2026 के लिए उनकी उपलब्धता अनिश्चित बनी हुई है। जिससे उनके बाहर होने की संभावना है, अगर वह समय पर पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं, तो मजबूरन अगरकर को उन्हें टीम से बाहर करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- BBL 2026 में डेविड वॉर्नर के बल्ले ने उगली आग, गेंदबाजों की धुनाई कर खेली तूफानी पारी, इतनी गेंदों में जड़ डाला शतक
नियमों के अनुसार 31 जनवरी तक टीम में हो सकता है बदला
ICC के नियमों के अनुसार, T20 World Cup 2026 के लिए टीमों को 31 जनवरी तक अपनी टीम में बदलाव करने की अनुमति है, जिसके बाद किसी भी बदलाव के लिए ICC से विशेष मंजूरी लेनी होगी। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, इसलिए सभी टीमें खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म पर कड़ी नज़र रख रही हैं, और भारत भी इसका अपवाद नहीं है।
वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस टीम इंडिया के लिए एक अहम फैक्टर
वाशिंगटन सुंदर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से योगदान देने की काबिलियत की वजह से भारत के व्हाइट-बॉल प्लान का एक अहम हिस्सा रहे हैं, खासकर T20 क्रिकेट में। उनकी हाल की चोट ने टीम मैनेजमेंट में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि एक स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर उनकी भूमिका टीम को बैलेंस देती है।
अगर सुंदर टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाते हैं, तो भारत को अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है, खासकर ऐसी कंडीशन में जहां स्पिन और बैटिंग डेप्थ अहम भूमिका निभाते हैं।
सेलेक्टर्स उनके रिहैबिलिटेशन पर करीब से नज़र रख रहे हैं, क्योंकि उनकी अवेलेबिलिटी से यह तय होगा कि भारत ओरिजिनल स्क्वाड के साथ बना रहता है या टी20 विश्वकप 2026 से पहले किसी लेट रिप्लेसमेंट का ऑप्शन चुनता है।
आयुष बडोनी सरप्राइज दावेदार के रूप में उभरे
यदि वाशिंगटन सुंदर T20 World Cup 2026 से बाहर होते हैं तो आयुष बडोनी को भारत की T20 World Cup 2026 टीम में शामिल किया जा सकता है। 26 वर्षीय दिल्ली के इस ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन और बहुमुखी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।
निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने और दबाव में बड़े शॉट लगाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाने वाले बडोनी के पास ऐसे कौशल हैं जो T20 परिस्थितियों में मूल्यवान हो सकते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी भी की है, जिससे कम उम्र में ही उनके नेतृत्व गुणों का पता चलता है।