जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया कुछ ऐसी, गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा.....

Published - 04 Nov 2025, 04:47 PM | Updated - 13 Dec 2025, 04:39 PM

Team India

भारतीय टीम (Team India) इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, तीन वनडे और पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेली जा रही हैं। वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2 -1 से अपने नाम किया , उसके बाद टी 20 सीरीज में पांच में से तीन मैच खेले जा चुके हैं और सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं बाकि बचे दो मैच 6 और 8 नवंबर को खेले जाएंगे।

इसके बाद दोनों देशों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है।

युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत , केएल राहुल और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार के बाद टीम इंडिया (Team India) इस बार बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

गिल को मिली फिर कप्तानी, पंत होंगे उप-कप्तान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) की कमान सौंपी जा सकती है।

इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म किया था। पिछले महीने समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया।

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप-कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद यह सीरीज उनके लिए शानदार वापसी का मौका होगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि गिल और पंत की यह जोड़ी भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिला सकती है।

बुमराह, केएल राहुल और जडेजा पर Team India को रहेगा भरोसा

टीम इंडिया (Team India) के मुख्य खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के शामिल होने की पूरी संभावना है। केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

वहीं, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भारतीय परिस्थितियों में अपनी घातक स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देंगे। अगर जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट रहते हैं, तो वे तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। इन तीनों खिलाड़ियों पर भारत (Team India) की जीत की उम्मीदें टिकी रहेंगी।

कब होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह बहुप्रतीक्षित पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 में भारत में आयोजित की जाएगी। हालांकि आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन अनुमान है कि सीरीज की शुरुआत जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगी।

इससे पहले भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंच चुकी है। वहीं, 2027 की यह सीरीज दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता को एक नए मुकाम पर ले जाएगी, जहां गिल की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India का संभावित स्क्वाड :

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत (उप कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा , कुलदीप यादव, केएल राहुल

ये भी पढ़े : 2026 सीजन के लिए RCB ने नए हेड कोच का किया ऐलान, सभी को हैरान करते हुए इस पूर्व महिला प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी

Disclaimer: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। हमारे द्वारा बनाया गया स्क्वाड सिर्फ संभावित है। CA हिंदी इस स्क्वाड की पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

indian cricket team team india ind vs aus Shubman Gil
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

यह श्रृंखला जनवरी-फरवरी 2027 को भारत में खेली जाएगी।

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com