मई 2027 तक अब कुल 20 ODI मैच खेलेगी टीम इंडिया, सभी मैच की डेट का अधिकारिक ऐलान

Published - 27 Mar 2026, 09:50 AM

Team India

Team India: वनडे विश्व कप 2027 अगले साल खेला जाएगा. जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. क्रिकेट प्रेमियों के साथ भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास है. लेकिन ODI विश्व कप से पहले टीम इंडिया को 20 वनडे मुकाबले खेलने हैं.

बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित किया है. हालांकि, BCCI बीच में कोई और सीरीज भी जोड़ सकती है. अभी के लिए जानते हैं कि टीम इंडिया (Team India) का पूरा टाइम-टेबल....

रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमबैक

team india

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव है. इसलिए जब भी कोई एक दिवसीय सीरीज होती है, तो उसकी लोकप्रियता चरम सीमा पर होती है. फिलहाल, भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में करीब दो महीने व्यस्त रहेंगे.

इसके बाद टीम इंडिया (Team India) अपने पुराने जोश में मैदान पर लौटेगी. कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर बीसीसीआई साल 2027 के विश्व कप तक खिलाड़ियों को तैयार कर रही है.

Team India का टाइट शेड्यूल

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ से होगा. अफगान टीम जून में भारत आएगी. पहले एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद 14 जून से वनडे सीरीज की शुरूआत होगी. IPL 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) अपने सफर का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से करेगी. दोनों देशों के बीच यह श्रृंखला 20 जून तक खेली जाएगी.

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैड दौरे के लिए रवाना होगी. जिसके तहत टीम इंडिया को तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं. फिर भारत को सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने ही घर में तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है.

तारीखमैचस्थानसमय (IST)GMT समय
शनिवार, 6 जून 2026एकमात्र टेस्टमहाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)सुबह 9:30 बजे4:00 AM
रविवार, 14 जून 2026पहला ODIहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशालादोपहर 1:30 बजे8:00 AM
बुधवार, 17 जून 2026दूसरा ODIभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊदोपहर 1:30 बजे8:00 AM
शनिवार, 20 जून 2026तीसरा ODIएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईदोपहर 1:30 बजे8:00 AM

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की डेट और स्थान का हुआ ऐलान, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

रोहित-विराट की फॉर्म जरूरी

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन तीन वनडे मैच खेलेगी, जो कि भारत में ही खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया (Team India) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच 50-ओवर फॉर्मेट सीरीज खेलेगी. यानी की भारत के लिए वनडे विश्व कप से पहले यह श्रृंखला काफी अहम है.

इन सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को खूब रन बनाने हैं, ताकि वह फॉर्म में बने रहे और वर्ल्ड कप में जगह बना पाए. सभी क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस की नजरें दोनों सीनियर खिलाड़ियों पर रहेगी.

क्योंकि इन सीरीज से ही तय होगा कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में दोनों खिलाड़ी खेल पाएंगे या नहीं.

टीम इंडिया का शेड्यूल

Team India
Team India
Team India

डेब्यू पर 6 विकेट, 175 रन... IPL हिस्ट्री के 5 करिश्माई रिकॉर्ड टूटना लगभाग नामुमकिन

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma bcci
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 मैचों की

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com