गिल(कप्तान), पंत, केएल, बुमराह...... अब जनवरी में ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट में लोहा लेने को तैयार हैं टीम इंडिया, 15 सदस्यीय स्क्वाड का खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का 15 खिलाड़ियों वाला स्क्वाड लगभग तय माना जा रहा है। पिछली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3–1 से मिली हार के बाद यह सीरीज़ टीम इंडिया (Team India) के लिए काफी अहम रहने वाली है।
इस बार चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों और अनुभवी नामों को साथ लेकर टीम बनाने के मूड में हैं। खबरों के मुताबिक, शुभमन गिल को एक बार फिर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभमन गिल संभाल सकते हैं Team India की कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रस्तावित टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया (Team India) की कमान शुभमन गिल के हाथों में दी जा सकती है। इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट कप्तान बने गिल ने शांत दिमाग और समझदारी से टीम का नेतृत्व किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2–2 से ड्रॉ कराई थी, जिसे अच्छा नतीजा माना गया।
इसके बाद घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2–0 से सीरीज़ जीती। इन प्रदर्शनों के बाद चयनकर्ताओं का भरोसा गिल पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज़ गिल के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी।
ऋषभ पंत को मिल सकती है उपकप्तानी
विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को इस सीरीज़ में उपकप्तान बनाया जा सकता है। इंग्लैंड दौरे के दौरान चोट के कारण वह एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनके वापसी करने की उम्मीद है। पंत अपने आक्रामक खेल और मैदान पर जोश के लिए जाने जाते हैं।
गिल की गैरमौजूदगी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में टीम की कप्तानी की थी, हालांकि भारत (Team India) को वहां 2–0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट मानता है कि पंत का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।
बुमराह और केएल राहुल पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
इस टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया (Team India) के सीनियर खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर पूरी तरह फिट रहते हैं, तो जसप्रीत बुमराह तेज़ गेंदबाज़ी की अगुवाई करेंगे। उनकी मौजूदगी से भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण मजबूत रहेगा।
बल्लेबाज़ी में केएल राहुल अच्छी फॉर्म में हैं और ओपनर के तौर पर टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका अनुभव भारत के काफी काम आ सकता है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ कब होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 में भारत की मेज़बानी में खेली जाएगी। बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज़ जनवरी 2027 के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकती है।
यह सीरीज़ दोनों टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता को और रोमांचक बनाएगी। साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 के लिहाज़ से भी यह मुकाबला टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहद जरूरी होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India का संभावित स्क्वाड :
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत (उप कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा , कुलदीप यादव, केएल राहुल
Tagged:
team india ind vs aus Shubman Gil Australia Tour Of India 2027