WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया की हालत खराब, टॉप-2 में ये दो टीमें, जानिए पूरा हाल
Published - 22 Jan 2026, 04:40 PM | Updated - 22 Jan 2026, 04:42 PM
Table of Contents
WTC 2025-27 Points Table: भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में खेली थी, जहां पर उन्हें 0-2 से व्हाइट वॉश का सामना करना पड़ा था।
उम्मीद की जा रही थी कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रृंखला को जीतकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में मजबूत बढ़त हासिल करेगी, लेकिन सीरीज गंवाने के साथ ही अब उनका फाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
लेकिन चलिए जानते हैं कि अंक तालिका के शीर्ष दो स्थानों पर किन दो टीमों का कब्जा है और वर्तमान तालिका का हाल फिलहाल क्या है?
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का टॉप 2 पर कब्जा
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार है। कंगारुओं ने वर्तमान साइकिल में खेले 8 मैचों में सात जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 87.50 का है, जो कि अन्य टीमों के मुकाबले काफी शानदार है।
वहीं, दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है, जिन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में दो जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। कीवियों का जीत प्रतिशत 77.78 का है, जिसके कारण वह दूसरे स्थान पर मौजूद है।
बता दें कि, ये दोनों टीमें एक-एक बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी हैं। जहां पहले संस्करण में कीवियों ने ट्रॉफी जीती थी तो दूसरी बारी में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी। दोनों ने फाइनल में भारत को हराया था।
WTC 2025-27 Points Table: 3 से 5 तक ये टीमें शामिल
भारत को घर में टेस्ट सीरीज हराने वाली और गत विजेता साउथ अफ्रीका अंक तालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर मौजूद है। अफ्रीका ने अब तक खेले 4 मैचों में तीन जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 75 है।
वहीं, चौथे नंबर (WTC 2025-27 Points Table) पर मौजूद श्रीलंका ने दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक जीता है और एक ड्रॉ रहा है। उन्होंने 66.67 प्रतिशत जीत हासिल की है। जबकि पांचवें नंबर पर मौजूद पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 50 है। उन्होंने खेले दो मैचों में एक जीता है और एक में उन्हें हा मिली है।
6 से 9 तक टीमों का बुरा हाल
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC 2025-27 Points Table) भारतीय टीम छठे नंबर पर मौजूद है। भारत ने इस साइकिल में खेले 9 मैचों में केवल 4 जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 48.15 का है।
अगर टीम इंडिया को फाइनल का सफर तय करना है तो अपने आगामी सभी मैचों को जीतना होगा। वहीं, सांतवें नंबर (WTC 2025-27 Points Table) पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है। उनका जीत प्रतिशत 31.67 है। जबकि बांग्लादेश 16.67 जीत प्रतिशत के साथ आठवें नंबर पर है। वहीं, वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत इस साइकिल में सिर्फ 4.17 का है, जो कि सबसे खराब है।
Tagged:
team india New Zealand Cricket Australia WTC 2025-27 Points Tableऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर