सेमीफाइनल में तो भारत का पहुंचना हैं पक्का! जानें किस टीम से और किस डेट को खेलेगी वो महामुकाबला
Published - 20 Feb 2026, 03:14 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के लिए भारतीय टीम के क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अंदर कुल चार मुकाबले खेले थे और चारों में उन्होंने शानदार जीत अर्जित की थी।
अब भारत का लक्ष्य सुपर-8 में धमाकेदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में पहुंचना होगा, जो कि उनके लिए बेहद आसान हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम (Team India) को किन-किन टीमों से भिड़ना होगा, और कहां होगी ये भिड़ंत।
साउथ अफ्रीका से होगी Team India की पहली भिड़ंत
सुपर-आठ में भारतीय टीम (Team India) का पहला मैच उप विजेता साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को होगा। ये मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप के पिछले संस्करण के फाइनल में हराया था, जिसका बदला प्रोटियाज यहां लेना चाहेंगे।
हालांकि, खास बात ये है कि दोनों टीमे टी20 विश्व कप में पांच बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें तीन बार भारत ने जीत दर्ज की है तो दो मैच प्रोटियाज ने जीते हैं। ऐसे में देखना होगा कि प्रोटियाज इस आंकड़ों को बराबर कर पाता है या एक बार फिर सूर्या एंड कंपनी साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ती है।
26 को जिम्बाब्वे से होगा सामना
सिकंदर की रजा की कप्तानी में अंडरडॉग जिम्बाब्वे ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप स्टेज के मैच श्रीलंका में खेले थे, जहां पर उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया को हराया और अंतिम मैच में श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। शायद ही किसी ने कल्पना ही होगी कि जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाएगा।
लेकिन अब जिम्बाब्वे का सामना विजय रथ पर सवार टीम इंडिया (Team India) से 26 फरवरी को चेन्नई में होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सिकंदर रजा भारत को भारत में हराने में सफल रहते हैं या फिर जिम्बाब्वे का विजय रथ चेन्नई में ब्रेक लगाता है। बता दें कि, टी20 विश्व कप में भारत-जिम्बाब्वे का केवल एक बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय टीम (Team India) ने बाजी मारी थी।
एक मार्च को वेस्टइंडीज होगी सामने
अगर टी20 विश्व कप 2026 से पहले किसी ने पूछा होता कि विश्व कप में फेवरेट कौन है तो हर कोई भारतीय टीम (Team India) का नाम लेता, लेकिन जिस तरह से वेस्टइंडीज ने विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है, उसने सभी को चौंका कर रख दिया है। वेस्टइंडीज को लीग चरण में ग्रुप सी में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने चार के चार मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है।
खास बात ये है कि वेस्टइंडीज का विस्फोटक प्रदर्शन देखने के बाद सेमीफाइनल के लिए यह टीम (Team India) भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन देखना होगा कि एक मार्च को ये टीम भारत को शिकस्त देने में सफल होती है या फिर नहीं। बता दें कि, वेस्टइंडीज के लिए यह जंग उनके प्राइड के लिए होगी, जिसकी तलाश कैरेबियन टीम करीब दशक से कर रही है।
टी20 वर्ल्ड कप के बीच चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान
टेबल टॉप ग्रुप ए में शामिल
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के लिए दो ग्रुपों को तैयार कर लिया गया है। जहां ग्रुप ए में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को शामिल किया गया है तो ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है।
खास बात ये है कि ग्रुप ए में शामिल होने वाली टीमों ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और वह अपनी अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर रही थीं। जबकि ग्रुप बी की टीमों ने लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर