वेस्टइंडीज के साथ T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स, टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले 10 खिलाड़ियों को मौका
Published - 27 Mar 2026, 12:14 PM | Updated - 27 Mar 2026, 01:07 PM
Table of Contents
Team India: वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स हो चुकी है। इस सीरीज में उन 10 खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा, जो कि टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार इस साल वेस्टइंडीज भी भारत का दौरा करने आ रही है।
इस दौरान दोनों टीमोें के बीच पांच मैच की लंबी टी20 सीरीज खेली जाएी। इस सीरीज में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं और सीरीज के मैच कहां खेले जाएंगे, आइए जानते हैं।
ये खिलाड़ी होंगे कप्तान-उप कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ आयोजित पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहने वाली है। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था और इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
ऐसे में कैरेबियाई टीम भी उस हार का बदला भारत (Team India) से लेना चाहेगी। वहीं, उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया जा सकता है। विश्व कप 2026 के लिए चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया था और ऐसे में इस सीरीज के लिए उन्हें एक बार फिर ये खास जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जबकि शुभमन गिल को इस सीरीज में मौका मिलना बेहद मुश्किल है।
इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
टी20 विश्व कप 2026 में शामिल नहीं होने वाले पांच खिलाड़ियों को इस सीरीज में खेलने का मौका बीसीसीआई दे सकती है, जबकि कुछ सीनियर प्लेयर्स को आराम मिल सकता है। हार्दिक पंड्या को इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी रिप्लेस कर सकते हैं तो मोहम्मद सिराज के स्थान पर हर्षित राणा को एंट्री मिल सकती है।
हर्षित टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, चोट के कारण उनको बाहर होना पड़ा था। बुमराह का भी यह सीरीज खेलना बेहद मुश्किल है।
ऐसे में उनकी जगह या तो प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है या फिर आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया (Team India) में शामिल होने का बुलावा भेजा जा सकता है। इनके अलावा कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह को रमनदीप सिंह रिप्लेस कर सकते हैं। इनके अलावा भारत (Team India) का पूरा स्क्वाड टी20 विश्व कप 2026 वाला रह सकता है।
भारत-वेस्टइंडीज टी20 शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का शुभआरंभ 6 अक्टूबर को होगा, जो कि लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में आयोजित होगा तो 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच होगा।
हैदराबाद में 14 अक्टूबर को श्रृंखला का चौथा मुकाबला खेला जाएगा तो बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को अंतिम टी20 मैच होगा। खास बात ये है कि वेस्टइंडीज साल 2022 के बाद पहली बार भारत (Team India) में टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए आ रही है।
Team India का संभावित स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/आकिब नबी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रमनदीप सिंह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर