सुपर-8 में टीम इंडिया को मिल गया बेहद आसान ग्रुप, ये 3 कमजोर टीमों से होगा अब भारत का सामना
Published - 17 Feb 2026, 11:47 AM | Updated - 17 Feb 2026, 01:13 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम ने प्रवेश कर लिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे विश्व कप में टीम इंडिया ने अभी तक अपने बैक टू बैक तीनों मैच जीते हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया था तो दूसरे मैच में उन्होंने नामीबिया को धूल चटाई थी।
जबकि 15 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारत ने सुपर-8 का टिकट कटा लिया है। लेकिन सुपर-8 में टीम इंडिया (Team India) का फायदा हुआ है। दरअसल, उनको इस विश्व कप के सुपर-8 में एक बेहद कमजोर ग्रुप मिल गया है, जिनको हराकर भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
ये टीमें हो सकती हैं शामिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण के मुकाबले लगभग समाप्त हो चुके हैं और 21 फरवरी से सुपर-8 के मैचों की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे चरण के लिए भारत समेत श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है तो बाकी टीमों का फैसला भी लीग चरण के मैचों की समाप्ति के साथ ही हो जाएगा।
लेकिन इससे पहले भारत (Team India) का सुपर-8 का ग्रुप सामने आ चुका है, जिसमें उनके साथ जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें रह सकती हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अगले चरण के लिए अपना कदम बढ़ा दिया है। लेकिन जिम्बाब्वे को अभी एक और मैच खेलना है, और उसको जीतने के बाद ही वह सुपर-8 का टिकट कटाने में सफल हो पाएगी।
जिम्बाब्वे पहुंच सकती हैं सुपर-8 में
सिकंदर रजा की कप्तानी में खेल रही जिम्बाब्वे का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद कमाल का रहा है। जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर चुका है और अब ऑस्ट्रेलिया का लीग चरण से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
बता दें कि, 17 फरवरी को जिम्बाब्वे का मुकाबला आयरलैंड से होगा और अगर जिम्बाब्वे ये मैच जीत लेती है तो वह सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सफर यही पर समाप्त हो जाएगा। बता दें कि, विश्व कप 2026 को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही कंगारू टीम का बाहर होना लगभग तय है, और इससे पहले वह साल 2009 में भी ग्रुप स्टेज से ही अपने घर लौट चुकी है।
Team India का शेड्यूल भी आया सामने!
लीग चरण की समाप्ति के बाद भारतीय टीम का सुपर-8 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। बता दें कि, भारत का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद कमाल का है। हालांकि, अफ्रीका ने भी इस टूर्नामेंट में काफी बेहतर खेल दिखाया है।
वहीं, टीम इंडिया (Team India) का दूसरा मैच चेन्नई के एम. चिदंबरम में जिम्बाब्वे के साथ हो सकता है, लेकिन इसके लिए जिम्बाब्वे को आयरलैंड को हराना बेहद जरूरी होगा। वहीं, एक मार्च को कोलकाता को ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया (Team India) का सामना वेस्टइंडीज से होने की उम्मीद है। बता दें कि, भारतीय टीम (Team India) को वेस्टइंडीज से कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद कमाल का रहा है।
बाबर आजम के गुरु बने रविचंद्रन अश्विन, खराब फॉर्म से निकलने का दिया ये रामबाण सुझाव
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर