न्यूजीलैंड ODI के साथ ही इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया DONE, गिल(कप्तान), जडेजा, पंत, सुंदर, अर्शदीप....
Table of Contents
Team India : भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी 11 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है और सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का रोडमैप तैयार कर लियाहै।
रिपोर्ट्स की माने तो इस बार चयनकर्ता युवा और अनुभव का बेहतरीन संतुलन बनाते हुए शुभमन गिल को सीरीज के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला कर रहे हैं। गिल की कप्तानी में कुल 15 सदस्यीय वाली भारतीय टीम (Team India) को चुना हैं , जिसमें कई बड़े और भरोसेमंद नाम शामिल हैं।
गिल को मिली कप्तानी
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में शुभमन गिल एक बार फिर भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी संभालते नज़र आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण वह पिछली वनडे सीरीज़ से बाहर रहे थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। कल से शुरू हो रही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में गिल की बातौर कप्तान वापसी तय मानी जा रही है।
हालांकि कप्तान के रूप में उनका पिछला अनुभव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–1 की हार के साथ समाप्त हुआ था, फिर भी टीम मैनेजमेंट का भरोसा उन पर कायम है। चयनकर्ताओं का मानना है कि गिल में भविष्य का लंबा लीडर बनने की पूरी क्षमता है, इसी सोच के तहत उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ यह सीरीज़ गिल के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगी, और इसी प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ में भी उन्हें कप्तानी मिल सकती है। अब सबकी नज़रें गिल पर होंगी कि वह कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों भूमिकाओं में टीम को कितनी मजबूती दे पाते हैं।
जडेजा, पंत, सुंदर, अर्शदीप को भी मिल सकती है Team India में जगह
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ में कई अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टीम के संतुलन की अहम कड़ी होंगे, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की वापसी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है और उनसे बड़े मौकों पर जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद होगी। वहीं स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर चयनकर्ताओं का भरोसा मिला है, जो अपनी किफायती गेंदबाज़ी और उपयोगी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।
तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, जो नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। इन सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम इंडिया (Team India) दोनों ही सीरीज़ में संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
कब होगी भारत और इंग्लैंड की सीरीज ?
टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से सामने आ गया है। इस दौरे की शुरुआत 14 जुलाई 2026 से होगी, जब पहला वनडे एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा मुकाबला 16 जुलाई 2026 को सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ में आयोजित होगा। वहीं सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक वनडे 19 जुलाई 2026 को ऐतिहासिक लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा।
इंग्लैंड का यह दौरा भारतीय टीम (Team India) के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वहां की तेज़ पिचें और स्विंग होती गेंदबाज़ी हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही हैं।
ऐसी परिस्थितियों में यह सीरीज़ खिलाड़ियों की तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा होगी। खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा खुद को साबित करने और टीम में अपनी जगह पक्की करने का बड़ा मौका साबित हो सकता है।
इंग्लैंड दौरे के लिए Team India का वनडे में संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल , रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह , तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
ये भी पढ़े : सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिगेज को दिया प्यारा-सा गिफ्ट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ VIDEO
Disclaimer: इंग्लैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।