रणजी से टीम इंडिया को मिला हार्दिक पंड्या से भी खतरनाक ऑलराउंडर, चटका डाले 35 विकेट ठोक डाले 363 रन
Published - 01 Feb 2026, 05:51 PM | Updated - 02 Feb 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Team India: रणजी ट्रॉफी 2025-26 से टीम इंडिया को हार्दिक पंड्या से भी खतरनाक ऑलराउंडर मिलने जा रहा है। अब तक ये खिलाड़ी गेंदबाजी में 35 बल्लेबाजों का शिकार कर चुका है तो बल्ले से 363 रन भी ठोक चुका है। चाहे गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी, ये प्लेयर हर मौके पर अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
यही कारण है कि प्रशंसक भी इस खिलाड़ी को टीम इंडिया (Team India) में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खूंखार ऑलराउंडर, जिसका कहर गेंद और बल्ले दोनों विभागों में बरस रहा है।
11 पारियों में झटके 35 विकेट

हम जिस खूंखार ऑलराउंडर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शाहबाज अहमद हैं। शाहबाज का प्रदर्शन बंगाल के लिए गेंद से काफी शानदार रहा है।
उन्होंने इस सीजन अपने गृह राज्य के लिए 6 मैचों की 11 पारियों में 35 विकेट झटके हैं, जिसमें चार बार उन्होंने फाइव विकेट हॉल लिए हैं। इस सीजन शाहबाद सबसे अधिक बार पंजा खोलने वाले गेंदबाज भी हैं। उनकी लेफ्ट आर्म फिरकी का जवाब किसी भी बल्लेबाज के पास मिलता नजर नहीं आ रहा है।
बल्ले से बना डाले 363 रन
गेंद से जलवा बिखरने वाले शाहबाज अहमद ने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शाहबाज अभी तक 6 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 45.37 की औसत के साथ 363 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।
शाहबाज का ये शतक हैदराबाद के खिलाफ आया था। वहीं, इससे पहले असम के खिलाफ इन खब्बू बल्लेबाज ने नाबाद 66 रन बनाए थे। बता दें कि, शाहबाज काफी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके इस प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ता उन्हें दोबारा वापसी का मौका दे सकते हैं।
नहीं मिल रहा Team India में मौका
भारतीय टीम से बाहर चल रहे शाहबाज अहमद काफी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) में वापसी की राह देख रहे हैं, लेकिन उनको मौका नहीं मिल रहा है। शाहबाज को आखिरी बार टीम इंडिया (Team India) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 स्क्वाड में जगह मिली थी। उन्हें अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
हालांकि, शाहबाज भारत के लिए अभी तक 3 वनडे और दो टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3 और 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने आखिरी मैच 7 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसके बाद दोबारा उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते ये 4 दिग्गज खिलाड़ी, उम्र नहीं देगी आगे खेलने की इजाजत
शाहबाज के शानदार आंकड़े
शाहबाज के घरेलू आंकड़ों पर नजर डाले तो वह काफी शानदार रहने वाले हैं। शाहबाज ने बंगाल के लिए साल 2018 में प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी तो साल 2019 में उन्होंने टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था। शाहबाज ने प्रथण श्रेणी में खेले 40 मैचों की 62 पारियों में 2255 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।
वहीं, 57 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1412 रन बनाए तो टी20 में उनके बल्ले से 1355 रन और 73 विकेट झटके हैं। बता दें कि, शाहबाज के ये आंकड़े बेहद शानदार हैं और इसके चलते उन्हें जल्द ही रवींद्र जडेजा या फिर अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में मौका (Team India) दिया जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में कर दिया गया बदलाव, अब इन नए 15 खिलाड़ियों को बोर्ड ने दिया मौका
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर