इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया फिक्स, 15 सदस्यीय दल में 5 ऑलराउंडर, फ्लॉप खिलाड़ी कप्तान
Table of Contents
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज़बरदस्त टी20 सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय टीम (Team India) अब इंग्लैंड के खिलाफ अगली चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।
पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने लगभग 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड को अंतिम रूप दे दिया है , जिसमे फ्लॉप खिलाड़ी के पास कमान समेत 5 आलराउंडर्स के साथ टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।
इस पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का शेड्यूल भी आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2–2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। अब टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ताकत साबित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इस फ्लॉप खिलाड़ी को मिली Team India की कमान
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया जा सकता है। सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए सूर्या ही बेहतर कप्तान हो सकते हैं।
साल 2025 में उन्होंने 19 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 218 रन निकले। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके और उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन रहा। हालांकि बल्लेबाज़ी में निरंतरता की कमी रही, लेकिन टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।
उनकी कप्तानी में भारत (Team India) ने कुल 39 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 30 में जीत, 6 में हार और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे। इस तरह उनका जीत प्रतिशत 76.31 रहा है। सबसे खास बात यह है कि उनकी अगुवाई में भारतीय टीम अब तक एक भी टी20 सीरीज़ नहीं हारी है और इंग्लैंड के खिलाफ भी वह इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।
पांच ऑलराउंडर्स को मिली जगह
टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) ने संतुलित स्क्वाड चुना है और इसमें पांच ऑलराउंडर्स को मौका दिया गया है। टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और बल्लेबाज़ी ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा शामिल हैं।
हार्दिक पंड्या तेज़ गेंदबाज़ी के साथ निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। अक्षर पटेल किफायती स्पिन गेंदबाज़ी के साथ उपयोगी रन भी जोड़ते हैं। वॉशिंगटन सुंदर पावरप्ले और बीच के ओवरों में गेंद से कंट्रोल देते हैं। वहीं अभिषेक शर्मा टॉप ऑर्डर में तेज़ रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
इन पांचों ऑलराउंडर्स की मौजूदगी से टीम इंडिया (Team India) को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में मजबूती मिलेगी।
कब खेली जाएगी सीरीज़?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज़ अगले साल खेली जाएगी। पांच मैचों की यह सीरीज़ 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। पहला टी20 मुकाबला 1 जुलाई को डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा।
इसके बाद तीसरा टी20 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल के सीट यूनिक स्टेडियम में होगा, वहीं सीरीज़ का आखिरी और पांचवां टी20 मैच 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के यूटिलिटा बाउल में खेला जाएगा।
यह सीरीज़ काफी रोमांचक मानी जा रही है। एक तरफ टी20 की चैंपियन टीम इंडिया (Team India) होगी, तो दूसरी ओर इंग्लैंड की आक्रामक टीम, जिसने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 300 रन का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले और चौकों-छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है।