बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया फाइनल, रोहित-कोहली को आराम, तो अय्यर-हार्दिक-बुमराह वापस लौटे

Published - 25 Dec 2025, 01:35 PM | Updated - 26 Dec 2025, 01:01 PM

Team India

Team India: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया फाइनल हो चुकी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है तो श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम (Team India) में वापसी हो सकती है।

ये खिलाड़ी काफी लंबे समय से वनडे प्रारूप से दूर थे, लेकिन अब इसकी वापसी कंफर्म मानी जा रही है। बता दें कि, पहले ये सीरीज अगस्त 2025 में खेली जानी थी, लेकिन बांग्लादेश में सुरक्षा कारणों के चलते इसे भविष्य के लिए स्थगित कर दिया गया था।

रोहित-कोहली को आराम!

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है, ताकि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सके और भविष्य के लिए तैयार कर सके।

बता दें कि, रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच (Team India) में धमाकेदार शतक ठोका था, तो विराट कोहली की जगह तिलक वर्मा को चांस मिल सकता है। तिलक को अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में मौका जरूर मिला था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। ऐसे में चयनकर्ता और टीम (Team India) प्रंबधन रोहित-विराट को आराम देकर यशस्वी-तिलक को मौका दे सकती है।

अय्यर-हार्दिक-बुमराह वापस लौटे!

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह रिकवरी मोड पर हैं। अय्यर काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, हार्दिक पंड्या भी वनडे प्रारूप में लंबे समय बाद वापसी कर सकतेहैं।

हार्दिक ने आखिरी वनडे भारत (Team India) के लिए मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जबकि भारतीय प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तो 19 नवंबर 2023 के बाद से एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम (Team India) के वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बुमराह 2023 के बाद वनडे क्रिकेट में एक भी मैच खेलते नजर नहीं आए हैं।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुई 16 सदस्यीय टीम इंडिया, ईशान-गिल की वापसी, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट

कब खेली जाएगी ये सीरीज?

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज पहले अगस्त 2025 में खेली जानी थी। इस सीरीज के दौरान भारत को बांग्लादेश का दौरा करना था। लेकिन बांग्लादेश में बिगड़ी राजनीति हलचल और खिलाड़ियों की सुरक्षा के कारण बीसीसीआई ने इसे स्थगित करने की मांग की थी और आपसी सहमति से इसे अगले साल सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।

वहीं, वर्तमान बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस सीरीज का आयोजन बांग्लादेश के बाहर, यानी दुबई में हो सकता है, क्योंकि बीसीसीआई कभी अपने खिलाड़ियों को इन हालातों में बांग्लादेश भेजना नहीं चाहेगी।

Team India का संभावित स्क्वाड:

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल।

11 तारीख को होने वाले पहले ODI के लिए भारत-न्यूजीलैंड दोनों की प्लेइंग इलेवन आई सामने, एक बेहद मजबूत तो दूसरी कमजोर

Tagged:

team india Rohit Sharma india vs Bangladesh Bangladesh ODI Series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com