टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते ही खुशी से झूम उठी टीम इंडिया, सूर्या ने तोड़ी धोनी की परंपरा, हार्दिक का दिखा आइकोनिक पोज

Published - 09 Mar 2026, 12:29 AM | Updated - 09 Mar 2026, 12:31 AM

Team India

Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम ने 19 ओवर में 159 रन पर अपने घुटने टेक दिए और खिताबी मुकाबला 96 रन से गंवा बैठे। फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न मनाने वाला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें सभी खिलाड़ी विश्व कप की ट्रॉफी के साथ जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

जय शाह ने सौंपी Team India को ट्रॉफी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी भारतीय टीम (Team India) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह द्वारा सौंपी गई। जब जय शाह कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी सौंप रहे थे तो उस समय भारतीय खिलाड़ी उनके पीछे जोश वह उत्साह के साथ उस ट्रॉफी को हवा में उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

जैसे ही जय शाह ने कप्तान सूर्या के हाथों में ट्रॉफी थमाई और उन्होंने हवाई में उठाई तो पोडियम पर मौजूद सभी खिलाड़ी खुश से झूम उठे। बता दें कि, इस खिताब को जीतने के लिए भारतीय टीम (Team India) ने यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी धोनी की परंपरा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वर्षो पुरानी परंपरा को भी ट्रॉफी उठाने के साथ ही ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, जब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे तो उस समय वह ट्रॉफी जीतने के बाद युवा खिलाड़ियों (Team India) को वह खिताब थमा देते थे और खुद साइड में जाकर खड़े हो जाया करते थे।

इसके बाद विराट कोहली ने भी इसी परंपरा को कयाम रखा तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भी ये परंपरा जारी रही। रोहित ने भारत (Team India) को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताया था और दोनों बार रोहित शर्मा ने धोनी की परंपरा को कायम रखा था। लेकिन सूर्यकुमार यादव के समय ये नजारा देखने को नहीं मिला।

हार्दिक का दिखा आइकोनिक पोज

Hardik Pandya

भारत की ट्रॉपी विनिंग सेलिब्रेशन में हार्दिक पंड्या का भी खास अंदाज देखने को मिला। दरअसल, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव सभी खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी को हवा में उठाने जा रहे थे तो उन्होंने अपने पास हार्दिक पंड्या को बुलाया और फिर हार्दिक ने भी अपने आइकोनिक पोज में ट्रॉफी का जश्न मनाया।

दरअसल, हार्दिक ट्रॉफी हवा में उठाने के दौरान दोनों हाथ खोलकर सामने पोज देते नजर आ रहे हैं, साथ ही वह जोरों से चिल्ला भी रहे हैं। अब ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि, फाइनल में हार्दिक पंड्या ने बल्ले से 18 रन बनाए थे तो गेंदबाजी में उन्होंने मार्क चैपमैन का बड़ा विकेट लिया था।

“उनकी वजह से ही मैं...” इन 2 खास शख्स को सूर्या ने दिया चैंपियन बनने का श्रेय, Team India को लेकर कही बात

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैचों (Team India) में संजू सैमसन को बिल्कुल भी मौके नहीं मिले थे। लेकिन सुपर-8 में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के कारण संजू को टीम में शामिल करना पड़ा। उस समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि जो खिलाड़ी अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बना पा रहा है, उनको अंत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया जाएगा।

दरअसल, संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज (नाबाद 97), इंग्लैंड (89) और न्यूजीलैंड (89) के खिलाफ बैक टू बैक तीन अर्धशतक ठोके थे, जिसके दम पर भारत फाइनल जीतने में सफल रहा। वहीं, खिताबी मैच में बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

संजू-अभिषेक के बाद जसप्रीत-अक्षर बने न्यूजीलैंड के लिए काल, 256 रन के लक्ष्य से दूर रही कीवी टीम, 96 रन से भारत बना चैंपियन

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com