टी20 वर्ल्ड कप के साथ न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भी टीम इंडिया DONE, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, ईशान, सिराज....
Published - 21 Dec 2025, 11:16 AM | Updated - 21 Dec 2025, 01:10 PM
Table of Contents
Team India: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिसंबर को स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया था। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पत्रकार वार्ता में स्क्वाड की घोषणा करने पहुंचे थे।
वहीं, टी20 विश्व कप 2026 का दल सामने आने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) डन हो चुकी है। जहां शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन और मोहम्मद सिराज को भी स्क्वाड में चुना जा सकता है।
शुभमन गिल को बनाया कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का चयन किया गया है। शुभमन के पास अभी तक केवल एक एकदिवसीय श्रृंखला में कप्तानी का अनुभव है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिव वह चाहेंगे कि कीवियों को घरेलू सरजमीं पर खदेड़ने का कार्य करें। वहीं, भारतीय टीम (Team India) साल 2026 में पहली सीरीज कीवियों के साथ खेलने वाली है तो शुभमन गिल भी चाहेंगे कि वह नए साल में नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करें।
रोहित, कोहली, ईशान, सिराज....
आईसीसी वनडे रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज रोहित शर्मा और नंबर दो बल्लेबाज विराट कोहली भी ब्लैककैप्स के खिलाफ मैदान पर खेलते नजर आएंगे। जहां विराट कोहली ने अपनी पिछली सीरीज में 302 रन ठोके थे, तो रोहित शर्मा के बल्ले से तीन मैचों में दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी, जिसकी बदौलत भारत (Team India) ने उस सीरीज को बेहद आसानी से जीत लिया था।
वहीं, रोहित-विराट इस बार भी बल्ले से धमाका करते नजर आ सकते हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को भी स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, ताकि विश्व कप के लिए चुने गए तेज गेंदबाजों को आराम मिल सके। जबकि घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले ईशान किशन को भी वनडे स्क्वाड (Team India) में शामिल किया जा सकता है।
कब खेली जाएगी सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मैच की मेजबानी 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम को सौंपी गई है।
यहां पर भारत को हराना कीवियों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है, जबकि 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज (Team India) का आखिरी मैच खेला जाएगा। बता दें कि, यह सीरीज न सिर्फ भारत के लिए बल्कि कीवियों के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है, क्योंकि भारत को व्हाइट बॉल में रोहित-विराट के होते हराना बेहद मुश्किल है।
Team India का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (उप-कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का किया गया चयन, मुंबई इंडियंस से खेले 1-2 नहीं 7 खिलाड़ियों को जगह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर