1 तारीख से शुरु हो रही टी20 सीरीज के लिए Team India DONE, गिल-बुमराह बाहर, इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Published - 23 Dec 2025, 09:09 AM | Updated - 23 Dec 2025, 01:05 PM

Team India

Team India: एक तारीख से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया को फिक्स कर दिया गया है। ये 15 खिलाड़ी टी20 श्रृंखला में हिस्सा लेते नजर आएंगे, लेकिन उसमें शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं होगा।

भारतीय टीम को यह सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद खेलनी है, जिसके लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। चलिए आपको बताते हैं कि किन प्लेयर्स को मौका दिया है और किन-किन का पत्ता टीम इंडिया (Team India) से काट दिया गया है।

इस टीम से भिड़ेगा भारत

भारतीय टीम (Team India) को अगले साल 1 जुलाई 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारतीय टीम ने अभी से कमर को कस लिया है। यह सीरीज इंग्लिश सरजमीं पर खेली जाएगी, जहां पर युवा टीम इंडिया (Team India) को कड़ी चुनौती मिल सकती है। सीरीज का पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाएगा।

जबकि दूसरे मैच की मेजबानी 4 जुलाई को मैनचेस्टर स्टेडियम को सौंपी गई है। वहीं, 7 जुलाई को नॉर्टिंघम, 9 जुलाई को ब्रिस्टल और 11 जुलाई 2026 को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर दे सकते हैं।

गिल-बुमराह को किया बाहर

भारत के अगले टी20 कप्तान माने जा रहे शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया गया है। जबकि उनको इस सीरीज से भी बाहर रखा जा सकता है। अगर शुभमन गिल इस सीरीज से पहले आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाते हैं तो उनकी वापसी तय हो सकती है, लेकिन फ्लॉप होने के बाद उनका इस सीरीज से पत्ता कट सकता है।

वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में आराम दिया जा सकता है। बुमराह को आराम देने का यह फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया जा सकता है, ताकि वह आगामी बड़ी सीरीज से पहले खुद को फिट और स्वस्थ रख सके।

सूर्या के पास होगी कप्तानी, ये खिलाड़ी बनेगा उप कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का चयन किया जा सकता है। सूर्या ने जब से कप्तानी संभाली है, भारत का सीरीज जीत में प्रतिशत पूरा रहा है और यही कारण है कि आगे भी सूर्या कप्तान बरकरार रहेंगे।

वहीं, उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल अपनी (Team India) दावेदारी पेश कर सकते हैं, क्योंकि अक्षर को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए उप कप्तान बनाया है और उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में सूर्या के साथ अब अक्षर पटेल ही हो सकते हैं, जब तक की शुभमन गिल अपनी फॉर्म हासिल करके दोबारा टी20 प्रारूप में वापसी न कर ले।

Team India का संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया फिक्स, 15 सदस्यीय दल में 5 ऑलराउंडर, फ्लॉप खिलाड़ी कप्तान

Tagged:

team india india vs england cricket news SuryakumarYadav
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

7 फरवरी 2026 से।

11 जुलाई 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com