अफ्रीका ने हराया, फिर भी सेमीफाइनल की दौड़ में भारत, आगे बढ़ने के लिए पूरे करने होंगे ये 2 टास्क

Published - 24 Feb 2026, 07:40 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:05 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बैक टू बैक चार मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह बनाई थी।

लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में उन्हें उप विजेता साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर भी भारतीय टीम (Team India) सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। मगर भारत को ये दो टास्क पूरे करने होंगे, जिसके बाद ही वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

भारत का टास्क नंबर एक

साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद टीम इंडिया (Team India) के सुपर-8 में दो मैच बचे हुए हैं। इसमें इंडिया का पहला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा तो दूसरा मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इन दोनों मैचों को जीतना जरूरी है, क्योंकि एक भी हार उनको विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड से बाहर कर सकती है। जबकि भारत (Team India) को जीतने के साथ-साथ अपने नेट रन रेट में भी बढ़ोतरी करनी होगी, ताकि नेट रन रेट की जरूरत पड़ने पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच सके।

टॉप-3 में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज

भारत के शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा शामिल हैं जो कि बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इसी का फायदा उठाकर विरोधी टीमों ने लीग चरण मैचों में पावर प्ले के दौरान भारत के खिलाफ ऑफ स्पिनरों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया था, जिसने भारत को काफी परेशानी में डाला था।

वहीं, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहला ओवर डालने के लिए ऑफ स्पिनर का इस्तेमाल किया था और चौंकाने वाली बात ये है कि टीम इंडिया (Team India) ने पहले ही ओवरों में अपनी बड़ी विकेट गंवाई थीं। ऐसे में भारत शीर्ष क्रम में एक दाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल कर सकता है, जिससे विरोधी टीमों का ऑफ स्पिन हथियार विफल हो सके।

THA vs JPN Match Prediction in Hindi, 1st T20I: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

परिस्थितियों के अनुसार Team India का चयन

भारतीय टीम के आगामी दो मैच चेन्नई और कोलकाता में खेले जाने हैं, जहां की परिस्थितियों एक दूसरे से काफी अलग है। ऐसे में टीम प्रबंधन को परिस्थितियों के प्लेइंग इलेवन सेलेक्शन करना जरूरी है। बता दें कि, चेन्नई में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है और ऐसे में भारत एक अतिरिक्त स्पिनरों को चेन्नई में खिला सकता है।

लेकिन इसके उलट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फास्ट बॉलिंग को मदद मिलती है। ऐसे में भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकता है। अब कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को देखना होगा कि दोनों मैच जीतने के लिए भारत (Team India) का बेस्ट प्लेइंग कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है।

अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हुई बाहर, तो कट जायेगा गंभीर के इस लाडले का पत्ता, फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Tagged:

team india cricket news T20 World Cup 2026 India vs Zimbabwe
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जीरो रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com