टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोच, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

Published - 02 Mar 2026, 04:49 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:02 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। टीम इंडिया (Team India) के सपोर्ट स्टाफ में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है और खास तौर पर गेंदबाजी कोच के पद को लेकर हलचल बढ़ गई है।

भारतीय क्रिकेट (Team India) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का नाम इस भूमिका के लिए प्रमुखता से सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आने वाले समय में तेज गेंदबाजी विभाग को नई दिशा देने के लिए इस दिग्गज को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

??????????????? ?????? ??????????????????????????? ?????? ???????????? ?????? ???????????? ?????? ?????? ????????????

सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी तैयार करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। इसी क्रम में जहीर खान को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बोर्ड ने हाल ही में तेज गेंदबाजी कोच के पद के लिए आवेदन भी मांगे थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी ट्रॉय कूली के पास थी, जिनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया था। अब बीसीसीआई ऐसे अनुभवी चेहरे की तलाश में है जो युवा तेज गेंदबाजों को तकनीकी रूप से मजबूत करने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी तैयार कर सके। जहीर खान का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और 2011 विश्व कप में उनका प्रदर्शन उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

Team Indiaके सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, रोहित-विराट की टीम में होगी जल्दी एंट्री

कोचिंग में दिलचस्पी, फ्रेंचाइजी अनुभव बना बड़ी ताकत

जहीर खान पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ कोच और मेंटॉर की भूमिका निभा चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवा तेज गेंदबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी में निरंतर सुधार किया है।

बताया जा रहा है कि जहीर खुद भी कोचिंग की भूमिका निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी का भविष्य मजबूत करने के लिए संरचित और दीर्घकालिक योजना की जरूरत है।

वह नई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहते हैं। बीसीसीआई के लिए यह सकारात्मक संकेत है कि देश के सफलतम तेज गेंदबाजों में शुमार खिलाड़ी अब सिस्टम के भीतर रहकर योगदान देना चाहते हैं।

Team India के मौजूदा कोचिंग सेटअप पर मंडरा रहा सवाल

फिलहाल भारतीय टीम (Team India) के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी मोर्नी मोर्कल के पास है, जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के करीबी के रूप में देखा जाता है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सपोर्ट स्टाफ में व्यापक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जहीर खान का नाम गेंदबाजी कोच के तौर पर गंभीरता से विचाराधीन हो सकता है।

कई विशेषज्ञ मानते हैं कि जिस तरह राहुल द्रविड़ ने पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से अपनी कोचिंग यात्रा शुरू की और बाद में राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बने, उसी तरह जहीर भी इसी राह पर आगे बढ़ सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग को एक ऐसा मार्गदर्शक मिलेगा जिसने खुद विश्व स्तर पर सफलता हासिल की है और जो युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच के लिए तैयार करने की क्षमता रखता है।

Tagged:

team india zaheer khan T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

बेंगलुरु
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com