पहले वनडे की जीत के बाद बदली टीम इंडिया, इस खिलाड़ी का अचानक कट्टा पत्ता, कप्तान शुभमन की बड़ी मुश्किलें

Published - 13 Jan 2026, 10:01 AM | Updated - 13 Jan 2026, 01:05 PM

Team India

Team India: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में चार विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में कीवियों ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन वह उन्हें जीत से नहीं रोक सकी।

लेकिन पहले वनडे में जीत के बाद ही भारतीय टीम (Team India) को अपने स्क्वाड में एक अहम बदलाव करना पड़ा, जिसने कप्तान शुभमन गिल की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया है। वहीं, इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोच गौतम गंभीर के चहेते प्लेयर को स्क्वाड में मौका मिला है।

स्टार खिलाड़ी हुआ Team India से बाहर

भारतीय टीम (Team India) के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे हुए बाकी दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। वडोदरा में खेले पहले वनडे मैच में साइड स्ट्रेन इंजरी से जुझ रहे थे। सुंदर को पांच ओवर की गेंदबाजी के बाद मैदान के बाहर जाना पड़ा था।

जबकि बल्लेबाजी के दौरान भी उन्हें हर्षित राणा के बाद भेजा गया था और उस दौरान भी वह विकेटों के बीच सही से दौड़ नहीं पा रहे थे। लेकिन उन्होंने हर्षित का विकेट गिरने के बाद अंत तक एक छोर संभालें रखा और भारत (Team India) को जीत दिलाकर वापस पवेलियन लौटे। पर अब वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

कितने समय में हो सकती है वापसी

युवा ऑलराउंडर को न सिर्फ बाकी बचे हुए दो वनडे मैचों से बाहर होना पड़ा है, बल्कि उनका टी20 विश्व कप 2026 में खेलने पर भी संशय बना हुआ है। दरअसल, सुंदर का चयन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और विश्व कप 2026 दोनों के लिए किया गया है और उनका इस टूर्नामेंट और सीरीज में एक अहम किरदार रहने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने चोटिल होकर टीम (Team India) प्रबंधन की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदर साइड स्ट्रेन इंजरी से जुझ रहे हैं। लेकिन चोट की गंभीरता के अनुसार इसे ठीक होने में समय लग सकता है। हल्की चोट (ग्रेड 1) को ठीक होने में कुछ दिन से लेकर एक सप्ताह तक लग सकता है।

वहीं, मध्यम चोट (ग्रेड 2) को ठीक होने में तीन से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है। वहीं, गंभीर चोट को ग्रेड-3 की श्रेणी में रखा जाता है, जिसको ठीक होने में महीनों या उससे अधिक समय लग सकता है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि सुंदर की चोट किस श्रेणी में है।

IND vs NZ, 2nd ODI: राजकोट का पूरा मौसम अपडेट जारी, जानें बारिश पड़ेगी रोड़ा या बिना रुकावट होगा मैच

आयुष बदोनी ने किया रिप्लेस

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट शेयर करके आधिकारिक तौर पर वाशिंगटन सुंदर को स्क्वाड से रिलीज कर दिया था। जबकि उनकी जगह स्क्वाड में आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। ये पहला मौका है जब बदोनी को टीम इंडिया (Team India) में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है।

26 साल के बदोनी ने दिल्ली के लिए अभी तक 27 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 693 रन बनाए हैं। वहीं, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले हैं। बदोनी निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से मैच का परिणाम बदलने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने लिस्ट ए की 20 पारियों में 18 विकेट झटके हैं।

IND vs NZ: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड का होगा दबदबा, या एक बार फिर भारत के हाथ लगेगी जीत? जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

आयुष बदोनी ने।

लखनऊ सुपर जायंट्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com