आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत के कप्तान का नाम आया सामने, सूर्या नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी

Published - 21 Mar 2026, 03:02 PM | Updated - 21 Mar 2026, 03:13 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम (Team India) को जून 2026 में आयरलैंड का दौरा करना है, जहाँ दोनों देशों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए चयनकर्ता सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार कर रहे हैं।

खासकर टी20 के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी ऑलराउंडर को सौंपी जा सकती है।

अक्षर पटेल को मिल सकती है कमान

Team India

​भारतीय चयन समिति आगामी बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रमुख खिलाड़ियों के कार्यभार पर पैनी नजर रख रही है। आयरलैंड जैसी तुलनात्मक रूप से कमजोर टीम के खिलाफ सीरीज होने के कारण, बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों को ब्रेक देने के पक्ष में है। ऐसे में Team India की कप्तानी के लिए अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। अक्षर न केवल गेंद और बल्ले से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं,

बल्कि पिछले कुछ समय में उन्होंने टीम के भीतर एक लीडर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्हें बतौर उपकप्तान टीम में शामिल किया गया था।

अक्षर पटेल लंबे समय से भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट का हिस्सा रहे हैं। उनकी खेल की समझ उन्हें कप्तानी के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है। टीम इंडिया (Team India) की रणनीति साफ है कि वह भविष्य के लिए नेतृत्व के विकल्प तैयार करना चाहती है।

NZ-W vs SA-W 4th T20I Match Prediction- चौथे मुकाबले में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, और टॉप पिक्स

​आयरलैंड दौरे के लिए Team India का शेड्यूल जारी

​भारत और आयरलैंड के बीच यह टी20 सीरीज 26 जून से 28 जून 2026 तक आयरलैंड की धरती पर खेली जाएगी। इस छोटी सीरीज का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परखना होगा साथ ही छोटी टीमों के साथ बाईलेटरल सीरीज खेलकर उन्हें आर्थिक मजबूती देना भी शामिल होगा।

26 जून को पहला मुकाबला और 28 जून को दूसरा टी20 मैच आयोजित होगा। टीम इंडिया (Team India) अक्सर आयरलैंड दौरे पर अपनी बी टीम भेजती रही है, जिससे आईपीएल के चमकते सितारों और घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शनकारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच मिलता है। अक्षर पटेल की अगुवाई में एक युवा और जोश से भरी टीम मैदान पर उतर सकती है।

रिपोर्ट में बोला गया 2027 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिए गए 20 खिलाड़ी! जान लें कौन-कौन हो सकते वो नाम

​कैसा होगी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया?

​आयरलैंड के खिलाफ सीरीज अक्षर के लिए अपनी कप्तानी को साबित करने का बड़ा मौका होगी। इस सीरीज में हमें कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य में भारतीय टी20 टीम की रीढ़ की हड्डी बनेंगे। चयनकर्ताओं का यह फैसला सीनियर खिलाड़ियों को तरोताजा रखने में भी मदद करेगा।

जून के अंत में होने वाला यह दौरा भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है, जहाँ एक नई लीडरशिप के तहत टीम इंडिया मैदान पर दिखेगी।

भारत की संभावित 15 सदस्य स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, आवेश खान, कुलदीप यादव।

इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है।

Tagged:

team india abhishek sharma axar patel IRELAND vs IND
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com