अफगानिस्तान ODI-टेस्ट सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल, ये 3 खिलाड़ियों को कमान
Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी ODI और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उपकप्तान फाइनल हैं। तीन खिलाड़ियों को इन दोनों सीरीज के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है, जिसे बीसीसीआई ने तय किया है।
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबरों के अनुसार इन तीन खिलाड़ियों को Team India के कप्तान और उपकप्तान की लिए तय माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं कौन हैं ये तीन खिलाड़ी....
अफगानिस्तान ODI-टेस्ट सीरीज के लिए Team India के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल
खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी ODI और टेस्ट सीरीज़ के लिए अपने लीडरशिप ग्रुप को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें सभी फॉर्मेट के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाया गया है।
एक खिलाड़ी टेस्ट और ODI, दोनों टीमों की कप्तानी करेगा, जबकि दो अन्य खिलाड़ियों को उनके संबंधित फॉर्मेट में उप-कप्तानी की भूमिका सौंपी गई है। यह कदम लीडरशिप में गहराई और स्थिरता लाने के एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है, खासकर तब जब कई बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- फुटबॉल के बाद अब क्रिकेट में भी ‘Euro Cup’ की एंट्री, England समेत 5 टीमें लेंगी हिस्सा
शुभमन गिल टेस्ट और वनडे में संभालेंगे Team India की कमान
टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्ट प्रारूप में Team India का कप्तान चुना गया था, तो यह तय है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी कप्तान बने रहेंगे। इसी तरह वनडे में भी वह पहले ही टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं, तो गिल का दोनों प्रारूपों में भारतीय टीम का कप्तान बनना तय है।
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 700 से अधिक रन बनाए—यह एक ऐसी उपलब्धि है जो किसी भी भारतीय कप्तान ने एक ही सीरीज में हासिल नहीं की है। उनकी 269 रनों की शानदार पारी ने आगे बढ़कर नेतृत्व करने की उनकी क्षमता को और भी पुख्ता कर दिया।
हालांकि ODI में उनकी कप्तानी का सफर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन अब तक के नतीजे एक बदलाव के दौर का संकेत देते हैं, जिसमें टीम मैनेजमेंट दीर्घकालिक सफलता के लिए उनका पूरा समर्थन कर रहा है।
ऋषभ पंत टेस्ट और श्रेयस अय्यर वनडे में होंगे उप-कप्तान!
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर, जो पहले से क्रमशः टेस्ट और वनडे में Team India के उपकप्तान है, अपने अपने भूमिका में बने रह सकते हैं। दोनों उप-कप्तान टीम में अपने मजबूत व्यक्तिगत रिकॉर्ड और नेतृत्व गुणों का योगदान देते हैं।
टेस्ट फॉर्मेट में, उप-कप्तान रहे पंत भारत के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने शतकों और निरंतरता के मामले में पिछले कीर्तिमानों को पीछे छोड़ दिया है। विदेशी परिस्थितियों में, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण माहौल में, पंत का प्रदर्शन असाधारण रहा है।
वहीं, ODI में Team India के उप-कप्तान के रूप में अय्यर ने एक भरोसेमंद मध्य-क्रम के बल्लेबाज और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बड़े टूर्नामेंटों में उनका हालिया योगदान Team India की सफलता में महत्वपूर्ण रहा है, और दबाव वाली स्थितियों को संभालने की उनकी क्षमता Team India के लीडरशिप ग्रुप में काफी अहमियत जोड़ती है।
सीरीज का कार्यक्रम और महत्व
अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज जून 2026 में, IPL सीजन के ठीक बाद खेली जाएगी। इसमें एक टेस्ट मैच और उसके बाद तीन मैचों की ODI सीरीज शामिल होगी, जिसके मैच भारत के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। यह सीरीज नए बने लीडरशिप ग्रुप के लिए अपनी पकड़ मजबूत करने और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय दौरों से पहले लय हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
ये भी पढ़ें- MS DHONI vs ROHIT SHARMA: कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ कप्तान? ये आंकड़ें देख अब आप खुद ही लगा लेंगे अंदाजा