पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड टीम की घोषणा, 6 शादीशुदा 8 बैचलर 1 तलाकशुदा को मौका

Published - 13 Feb 2026, 05:17 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:07 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अभियान शुरू हो चुका है और क्रिकेट दिग्गजों की नजर 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर टिकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले अपनी अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम की पुष्टि कर दी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इस टीम में युवाओं के जोश और अनुभवी दिग्गजों का मिश्रण देखने को मिल रहा है जो अगले हॉट मुकाबले के लिए पुरी तरह तैयार है।

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उतरेगी मेन इन ब्लयू

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। इस बार टीम इंडिया (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम की सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल का बाहर होना और ईशान किशन की वापसी रही है। चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को तरजीह दी जाएगी।

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे फिनिशर्स की मौजूदगी पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी करती नजर आ रही है। हालांकि प्लेइंग 11 में कौन जगह बनाता है देखना दिलचस्प रहेगा। एक ओर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी रणनीति मजबूत करना चाहेगी दूसरी ओर टीम की बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा के ठीक होने का इंतजार होगा।

नामीबिया वाला मैच खेले थे ये 2 भारतीय खिलाडी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोच गंभीर निकाल रहे बाहर

Team India में शादीशुदा, बैचलर और अनुभव का तालमेल

इस बार टीम के चयन को लेकर सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा मैरिटल स्टेटस को लेकर भी हो रही है। टीम इंडिया (Team India) में 6 अनुभवी शादीशुदा खिलाड़ी हैं जिनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और संजू सैमसन शामिल हैं।

वहीं, 8 बैचलर जिसे हम अपनी भाषा में कुंवारे भी कहते हैं, खिलाड़ियों की फौज है जिसमें ईशान किशन, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। टीम में एक तलाकशुदा खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। हालांकि टीम इंडिया का यह ऑलराउंडर नताशा के साथ तलाक होने के बाद अपनी नई गर्लफ्रंड के साथ दिखते रहते हैं। हार्दिक भले ही अपने निजी जिंदगी में नहीं टिकते हो लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका टिकना जरूरी है।

Team India का प्रेमदासा स्टेडियम में मिशन पाकिस्तान

14 फरवरी को जब पूरा विश्व वेलेंटाईन डे मना रहा होगा तो टीम इंडिया मिशन पाकिस्तान पर काम कर रही होगी। हालांकि इस साल बीसीसीआई ने भी इंडिया के क्रिकेटरों के वेलेंटाइन डे में दखल डाला है ओर परिवार को खिलाड़ीयों के साथ 11 दिन से ज्यादा साथ रहने की इजाजत नहीं दी। 15 फरवरी को होने वाले इस मैच के लिए भारत का गेंदबाजी आक्रमण बेहद घातक नजर आ रहा है।

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में अर्शदीप सिंह और स्पिन जोड़ी के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। चूंकि मैच श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर है, इसलिए वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की भूमिका भी अहम हो जाएगी। टीम इंडिया (Team India) के पास बल्लेबाजी में इतनी गहराई है कि नंबर 8 तक खिलाड़ी बड़े शॉट खेलने में सक्षम हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है।

टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।

सूर्यकुमार यादव vs सलमान आगा: किस टीम का कप्तान हैं ज्यादा पढ़ा-लिखा और रहीस, जानें दोनों की दौलत-शोहरत में अंतर

Tagged:

team india IND vs PAK Indian Players
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

6 बार

विलियम गिलबर्ट ग्रेस को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com