अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 8 'UNMARRIED' खिलाड़ियों को मौका

Published - 18 Feb 2026, 01:30 PM | Updated - 19 Feb 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पहली बार गत विजेता भारत और उप विजेता साउथ अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। ये मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी कमर को कस लिया है।

वहीं, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महा-मुकाबले से पहले भारत की मजबूत 15 सदस्यीय टीम (Team India) भी सामने आ चुकी है, जिसमें 8 अविवाहित खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा से लेकर कुलदीप यादव तक का नाम शामिल है, जिनका फीमेल फैनबेस काफी तगड़ा है।

शादीशुदा खिलाड़ी बने कप्तान-उप कप्तान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर-8 के सबसे धमाकेदार मैच में कप्तान और उप कप्तान के तौर पर दो शादीशुदा खिलाड़ियों को चुना गया है। जहां सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे तो अक्षर पटेल उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे।

बता दें कि, सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम (Team India) ने लीग चरण मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने यूएसए, पाकिस्तान और नामीबिया जैसी टीमों को हराया है, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग चरण मैच के बाद उनकी अगली भिड़ंत सीधे साउथ अफ्रीका से सुपर-8 में होगी।

8 'UNMARRIED' खिलाड़ियों को मौका

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में 8 'UNMARRIED' खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस लिस्ट में, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह शामिल हैं।

बता दें कि, इस लिस्ट में शामिल कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की सगाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण ये दोनों अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंध सके हैं। हालांकि, रिंकू सिंह जून 2026 में सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, कुलदीप यादव की शादी आईपीएल 2026 से पहले होने की संभावना है।

2027 वर्ल्ड कप के बाद भी कोच पद से नहीं हटेंगे गंभीर, BCCI इतने सालों तक के लिए बढ़ा रही कार्यकाल

इन खिलाड़ी भी स्क्वाड में शामिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को होने वाले सुपरहिट मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है। लेकिन इसमें से संजू सैमसन को अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

दरअसल, संजू का फॉर्म काफी चिंता का विषय बना हुआ है और यही कारण है कि टीम प्रबंधन (Team India) संजू की बजाय ईशान किशन के साथ जाने का फैसला कर रहा है।

इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी संजू के साथ बेंच पर ही नजर आएंगे, क्योंकि सिराज की जगह अर्शदीप सिंह को पहली प्राथमिकता दी जा सकती है। हालांकि, सिराज के पास आईपीएल में इस मैदान पर खेलने का अधिक अनुभव है, जिसके चलते उनको चुनने का विचार टीम प्रबंधन (Team India) कर सकता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ Team India का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इन 4 खूबसूरत हसीनाओं ने भारत को किया था शर्मिंदा, देश-धर्म के खिलाफ जाकर पाकिस्तानी क्रिकेटरों से रचाई शादी

Tagged:

team india south africa cricket team Tilak Varma india vs south africa
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सूर्यकुमार यादव।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com