न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया घोषित, 5 सिंगल बैचलर तो 6 शादीशुदा खिलाड़ियों को मौका
Published - 06 Mar 2026, 03:38 PM | Updated - 06 Mar 2026, 03:50 PM
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाईनल आठ मार्च को होना है और दुनिया को दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) पूरी तरह तैयार है।
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देने के बाद भारतीय मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के लिए जो टीम चुनी है, उसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अनोखा मिश्रण है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम में खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ का एक मजेदार संयोग भी जुड़ा है, जिसमें शादीशुदा और कुंवारे खिलाड़ियों का एक खास संतुलन नजर आ रहा है।
Team India में शादीशुदा खिलाड़ियों की सूची

टीम इंडिया (Team India) की अंतिम एकादश में अनुभव का पलड़ा भारी रखने के लिए 6 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो अपनी वैवाहिक पारी शुरू कर चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिनके नेतृत्व में भारत फाइनल तक पहुंचा है।
उनके अलावा अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह जैसे मंझे हुए खिलाड़ी टीम की रीढ़ हैं। वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने टूर्नामेंट में अपनी मिस्ट्री स्पिन से विपक्षी टीमों को परेशान किया है, वे भी इस अनुभवी मैरिड क्लब का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों का शांत स्वभाव और बड़े मैचों का अनुभव फाइनल में भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, बोर्ड ने चुना नया कप्तान
Team India के युवा करेंगे शक्ति प्रदर्शन
खिताबी मुकाबले के लिए घोषित टीम में 5 ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है जो फिलहाल सिंगल हैं और अपनी पूरी ऊर्जा मैदान पर झोंकने के लिए तैयार हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और युवा तिलक वर्मा शामिल हैं। टीम इंडिया (Team India) की यह बैचलर ब्रिगेड अपनी फील्डिंग और विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और अर्शदीप-सिराज की घातक गेंदबाजी की जोड़ी ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल जैसे हाई-वोल्टेज मैच में इन युवाओं का निडर होकर खेलना न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इससे पहले न्यूजीलैड सीरीज में भारत के इन युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब फाइनल में उसी टीम से एक बार फिर से होगी टक्कर।
वरुण चक्रवर्ती बाहर, नहीं खेल पाएंगे फाइनल मुकाबला, उन्हें अब ये खतरनाक स्पिनर करेगा रिप्लेस
टीम में इंगेज्ड खिलाड़ी
जब आप किसी होटल में जाते हैं तो आपको मेनू में अलग-अलग प्रकार के भोजन दिखते हैं और आप अपने मनपसंद के अनुसार उसे खाना चाहते हैं उसी तरह भारतीय टीम (Team India) भी है।
इन 11 खिलाड़ियों के अलावा टीम में 4 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो वर्तमान में अपनी निजी जिंदगी के एक खास पड़ाव पर हैं यानी वे इंगेज्ड हैं लेकिन अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। इनमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, स्पिन जादूगर कुलदीप यादव, फिनिशर रिंकू सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम शामिल है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या अंतिम 11 में इनमें से किन खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं। कुलदीप की फिरकी और हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला न केवल क्रिकेट की जंग है, बल्कि टीम इंडिया (Team India) के लिए 2024 के खिताब को डिफेंड करने का एक सुनहरा मौका भी है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर