पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 7 शादीशुदा तो 8 कुंवारें खिलाड़ियों को मौका
Published - 21 Dec 2025, 10:16 AM | Updated - 21 Dec 2025, 10:17 AM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने विश्व कप के लिए सात शादीशुदा तो 8 कुंवारें खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत यही दल के साथ मैदान पर उतरने वाला है।
टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का चयन किया है तो उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का चयन किया गया है। चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup) मैच में भारतीय टीम कैसी रहने वाली है।
सूर्या कप्तान, बदल गया उप कप्तान
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। पिछले साल विश्व कप 2024 जीतने के बाद तत्कालीन कप्तान रोहित ने संन्यास ले लिया था, जिसके बाद सूर्या को कप्तान नियुक्त किया गया था।
खास बात यह है कि सूर्या के कप्तान बनने के बाद से भारत एक भी द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला नहीं हारा है। सूर्या के अलावा अक्षर पटेल को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में टीम इंडिया का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। अक्षर को उनके इस प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अक्षर ही टीम इंडिया के कप्तान थे।
7 शादीशुदा तो 8 कुंवारें प्लेयर्स को मौका
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए स्क्वाड में सात ऐसे प्लेयर्स को मौका दिया है जो कि शादीशुदा हैं। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, उप कप्तान अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और कुलदीप यादव के नाम शामिल हैं।
वहीं, कुंवारों में अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन और रिंकू सिंह शामिल हैं। जबकि हार्दिक पंड्या का तलाक भी हो चुका है और वह भी कुंवारों की श्रेणी में आते हैं।
भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम देखते हुए समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये 3 फैसले
कब होगा पाकिस्तान से मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में महा मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबों में स्थित आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच इसलिए भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इससे पहले दोनों देश एशिया कप 2025 में भिड़े थे, जहां पर भारत ने सूर्या की कप्तानी में मैन इन ग्रीन को तीन बार रौंदा था, जिसमें फाइनल की जीत भी शामिल थी।
पाकिस्तान उस हार का बदला भारत से जरूर लेना चाहेगा, लेकिन जिस फॉर्म से भारतीय खिलाड़ी गुजर रहे हैं उसको देखकर पाकिस्तान की जीत अभी से असंभव लग रही है। जबकि श्रीलंका में पाकिस्तान का जीतना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि टीम इंडिया के सामने उनके आंकड़े यहां कुछ खास नहीं है।
T20 World Cup 2026 के लिए भारत का स्क्वाड।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।
भारत के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे ये 7 खिलाड़ी, लेकिन 2026 विश्व कप से किए गए दरकिनार
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर