टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सूर्या (कप्तान), हार्दिक, अक्षर, जसप्रीत.....

Published - 02 Mar 2026, 11:16 AM | Updated - 02 Mar 2026, 11:23 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। करो या मरो वाले मुकाबले में भारत ने रिकॉर्ड रन चेज करके सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो विंडीज का सफर यही पर समाप्त हो गया है।

इसी बीच टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है तो हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह सहित इन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा बरकरार रखा है।

सूर्या कप्तान को अक्षर बने उप कप्तान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के अनुभवी कंधों पर रहने वाले हैं। सूर्या ने वर्ल्ड कप में बेहद कमाल की कप्तानी की है और उनके फैसले मुश्किल परिस्थितियों में बिल्कुल सटीक बैठे हैं।

यही कारण है कि आगामी मैचों में भी वहीं टी20 टीम (T20 World Cup) के कप्तान रहने वाले हैं। जबकि उप कप्तान के तौर पर खब्बू खिलाड़ी अक्षर पटेल को चुना गया है। बता दें कि, लीग चरण और सुपर-8 में अक्षर पटेल ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है और वह इस टूर्नामेंट में अपनी उप कप्तान की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।

संजू, अभिषेक, ईशान भी शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद अहम मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की बेमिसाल पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था। एक समय भारत ने सूर्या, ईशान और अभिषेक के विकेट जल्दी गंवा दिए थे।

लेकिन संजू ने अंत तक एक छोर संभाले रखा और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। ऐसे में सेमीफाइनल में संजू को भी चुना गया है तो अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को भी चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में बनाए रखा है। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में ये तीनों कैसा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने का जसप्रीत बुमराह ने इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा: "उनकी कोई बात ही नहीं कर रहा..."

ये खिलाड़ी भी स्क्वाड में मौजूद

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल के लिए स्क्वाड में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा को शामिल रखा है।

बता दें कि, ये भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर मैच का परिणाम बदलने की काबिलियत रखते हैं, जो कि संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ करके दिखाई था। अब पांच मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इन खिलाड़ियों से सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

T20 World Cup: भारतीय टीम का स्क्वाड

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम को लगा झटका, PCB ने पूरी टीम के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पांच मार्च को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com