जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या (कप्तान), तिलक, रिंकू, सिराज, सुंदर....

Published - 22 Feb 2026, 05:21 PM | Updated - 23 Feb 2026, 01:05 PM

Team India

भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से पहला सुपर-8 मुकाबला खेलेगी जिसमें हर हाल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की राह को आसान करना चाहेगी। रविवार को टीम इंडिया (Team India) का इस टी20 विश्व कप में पहला कड़ी टक्कर वाला मुकाबला होगा, जो साउथ अफ्रीका से खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से होना है जिसके लिए अभी से ही टीम तय कर लिया गया है। भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए कम से कम दो मैच जीतना होगा।

जिम्बाब्वे से Team India का दूसरा मुकाबला

Team India

ग्रुप स्टेज में परचम लहराने के बाद भारतीय टीम आज सुपर-8 में जलवा दिखाने उतरेगी। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को तो हरा दिया लेकिन विश्व की नंबर एक टीम को किस तरह टेकल करती है देखना दिलचस्प होगा।

26 फरवरी गुरुवार को टीम इंडिया (Team India) बनाम जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 और टी20 विश्व कप का 49वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाना है। इस पीच पर भारत का दबदबा है जिसे जिम्बाब्वे गलत साबित करना चाहेगी।

जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में चार में से तीन मुकाबले में जीत दर्ज कर पहले स्थान पर खत्म किया। इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान सिकंदर रजा के योगदान को नहीं भुला जा सकता है। सिकंदर रजा टीम इंडिया को हराने के लिए हर पैंतरा अपनाएगी लेकिन सफल होना इतना आसान नहीं होगा।

इरफ़ान पठान ने सुलझा दी अभिषेक शर्मा के बल्लेबाजी की समस्या, बताया कहाँ पर हो रही थी बड़ी गलती

अफ्रीका के खिलाफ Team India का पहला सुपर 8 का मैच

आईसीसी मेंस टी20आई की नंबर एक टीम भारत (Team India) और पांचवें स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाना है। भारत ने ग्रुप स्टेज के चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, वहीं साउथ अफ्रीका का भी प्रदर्शन कुछ ऐसा ही रहा है। बाकी की दो टीमें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी अपने ग्रुप की टॉप टीमें थीं जो सुपर-8 के ग्रुप में मौजूद हैं।

आपको बता दें कि लगभग सभी टॉप टीमें एक ही ग्रुप में आ गई हैं जिसको लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईसीसी पर नाराजगी जताई थी। इन सभी के पीछे प्री-सीडिंग नियम है जिसके तहत सभी टॉप टीमें एक ही ग्रुप में आ गई हैं। आज के मुकाबले में टीम इंडिया हर हाल में साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कप्तान सूर्या की अगुआई में बेस्ट टीम के साथ उतरेगा, जिसके बाद भारत का सेमीफाइनल का टिकट लगभग तय है।

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ संभावित 11

भारतीय टीम अपनी समीकरण को लेकर फिर से संघर्ष करते दिख सकती है। इस वक्त टीम में इस बात को लेकर असमंजस बनी हुई है कि क्या संजू को टीम में इन कराना चाहिए या नहीं।

उम्मीद है की टीम इंडिया में संजू सैमसन को तीन नंबर पर उतारा जा सकता है। इसके अलावा किसी एक स्पीनर को एंट्री मिलने की संभावना है क्योंकि चेन्नई के चेपॉक मैदान को स्पीनर्स के लिए मददगार माना जाता है ऐसे में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारत की संभावित 11 में कुलदीप यादव की जगह इस बार वाशींगटन सुंदर को जगह मिलने की संभावना है क्योंकि टीम इंडिया (Team India) सुपर-8 में कोई चांस नहीं लेना चाहेगी और लंबी बैटींग लाईन-अप को टीम में रखना चाहेगी। इसी कारण कुलदीप यादव को जगह मिलता हुआ नहीं दिख रहा है।

Team India संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव ((कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशींगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

EX-Wife पर अभी भी अपना प्यार लुटा रहे हार्दिक पांड्या, भिजवा दिया इतना महंगा गिफ्ट, नताशा के भी उड़ गए होश

Tagged:

team india Suryakumar Yadav ZIM vs IND Zimbawe
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com