अंतिम टी20 के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी कप्तान, तो दिल्ली कैपिटल्स का उपकप्तान

Published - 28 Jan 2026, 02:13 PM | Updated - 29 Jan 2026, 01:02 PM

Team India

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से बढ़त बना ली है। आगामी टी20 विश्व कप 2026 की भरपूर तैयार कर ली गई है। न्यूजीलैंड वनडे सीरीज अपने नाम कर भारतीय टीम को आइना दिखाया था लेकिन उसका हिसाब भारतीय खिलाड़ी ने टी20 में कर लिया।

भारत के सभी बल्लेबाज अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। अभिषेक शर्मा हो या ईशान किशन अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिग्गजों का ध्यान अपनी और खींचा है। जानते हैं न्यूजीलैंड के साथ अंतिम टी20 में टीम इंडिया (Team India) की कमान किसके हाथों में होगा।

मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी संभालेगा Team India

मौजूदा वक्त में उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव अपने फॉर्म में वापस आ चुके हैं। भारतीय टीम (Team India) के धाकड़ बल्लेबाज कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन से गुजर रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी दमदाक फॉर्म का नमूना पेश कर दिया है।

इस साल भारत और श्रीलंका में होने वाली टी20 विश्व कप का कमान और न्यूजीलैंड के साथ अंतिम मुकाबले में कोई और नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। आपको बता दें सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड T20 में बतौर कप्तान काफी शानदार रहा है। उनकी जीत प्रतिशत लगभग 80 के ऊपर रहा है।

सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और वो टीम के बल्लेबाजों की रीढ़ माने जाते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में है लेकिन नेशनल टीम में हार्दिक, सूर्य के अंदर खेलते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का ये ऑलराउंडर होगा उपकप्तान

भारतीय टीम (Team India) इस साल अधिकतर ऑलराउंडर को टीम में जगह दी है। बतौर ऑलराउंडर टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को जगह मिली है जबकि हर्षित राणा भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और अभिषेक शर्मा भी गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं।

न्यूजीलैंड के साथ हो रहे टी20 सीरीज में भारतीय टीम का उपकप्तान अक्षर पटेल होंगे। उनकी मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को रणनीति बनाने में आसानी होगी और टीम की रूपरेखा और अच्छे से तैयार किया जा सकेगा। भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर में से एक अक्षर पटेल हमेशा टीम को जरूरत पड़ने पर विकेट दिलवाते हैं और बल्ले से रन भी बटोरते हैं।

2024 के टी20 विश्व कप में भी अक्षर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम इंडिया (Team India) को जीत के दहलीज पर पहुंचाया था। स्टार ऑलराउंडर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। गुजरात का ये खिलाड़ी फिलहाल चोट के कारण दो टी20 में नहीं खेल सका।

World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

अंतिम मुकाबले में Team India की प्लेइंग 11

भारतीय टीम (Team India) अब तक तीन मैचों में सभी मुकाबले जीतकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है जबकि अगले दो मुकाबले जीतकर भारत, न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। टीम के अंदर कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा हालांकि वरुण चक्रवर्ती या अक्षर पटेल प्लेइंग 11 में वापस शामिल हो सकते हैं। जबकि कुलदीप यादव को आज बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि पिछले मुकाबले में कुलदीप ने ज्यादा रन लुटाए थे।

इसके साथ ही हर्षित की जगह शायद अर्शदीप को मिल सकती है। पिछले मैच में अर्शदीप बाहर थे और हर्षित राणा ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अर्शदीप सिंह को मौका देना चाहेगी।

टीम इंडिया (Team India) संभावित 11 अंतिम मुकाबले के लिए : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का लाडला होने के चलते खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026

Tagged:

team india Suryakumar Yadav axar patel
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com