तिरुवनंतपुरम में होने वाले अंतिम टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 6 फीट की हाइट वाले 4 खिलाड़ियों को मौका

Published - 30 Jan 2026, 10:55 AM | Updated - 30 Jan 2026, 01:07 PM

Team India

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी, शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारत सीरीज पहले ही जीत चुका है, ऐसे में यह मैच केवल औपचारिकता मात्र होगा। लेकिन कीवियों की नजर ये मैच जीतकर अपनी बची-खुची साख बचाने पर होगी।

वहीं, अंतिम टी20 मैच के लिए टीचम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें 6 फीट की हाइट वाले 4 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि दो खिलाड़ी आखिरी टी20 मैच से बाहर रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं अंतिम मैच में किन 15 खिलाड़ियों को चुना गया है।

Team India का हुआ ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि विश्व कप 2026 से पहले दोनों टीमों के पास तैयारियां करने का ये अंतिम मुकाबला होगा। वहीं, इस मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड सामने आ गया है।

शुरुआती चार मैचों में मैदान पर उतरने वाला स्क्वाड की पांचवें टी20 में बरकरार रहने वाला है। जबकि टीम इंडिया (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव के पास होगी तो उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल बरकरार रहेंगे। संजू, ईशान और श्रेयस अय्यर भी स्क्वाड का हिस्सा हैं।

6 फीट की हाइट वाले 4 खिलाड़ियों को मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में छह फीट की हाइट वाले चार खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका दिया है। इसमें सबसे पहला नाम लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है, जो कि नई और पुरानी गेंद से विकेट चटकाने का कार्य करते हैं।

वहीं, लंबे-लंबे सिक्स लगाने वाले अभिषेक शर्मा की लंबाई भी छह फीट से ऊपर मानी जाती है तो हर्षित राणा और शिवम दुबे भी छह फीट से ऊंचा कद रखते हैं। बता दें कि, तिरुवनंतपुरम मैच में ये चारों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

'उस टीम का जीतना पक्का....' रवि शास्त्री ने इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार

ये दो खिलाड़ी रहेंगे बाहर

पांचवें टी20 मैच से पहले माना जा रहा था कि तिलक वर्मा स्क्वाड में एंट्री कर सकते हैं, ताकि उन्हें विश्व कप 2026 से पहले कम से कम एक मैच खेलने का मौका दिया जा सके। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तिलक सीधा 3 फरवरी को मुंबई में टीम इंडिया (Team India) के साथ जुड़ंगे।

जबकि वाशिंगटन सुंदर की इंजरी को लेकर भी को आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें फिट होने में दो सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम (Team India) प्रबंंधन सुंदर का इंतजार करती है या फिर उनकी जगह रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल करती है, जो कि कीवियों के खिलाफ तिरुवनंतपुरम मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।

पांचवें टी20 के लिए Team India का स्क्वाड

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।

वर्ल्ड क्रिकेट के 4 स्टार खिलाड़ी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत सकते 'मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड

Tagged:

team india Sanju Samson INDIA VS NEW ZEALAND Thiruvananthapuram T20 Match
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सात फरवरी से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com