न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुई 16 सदस्यीय टीम इंडिया, ईशान-गिल की वापसी, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट
Published - 25 Dec 2025, 11:29 AM | Updated - 25 Dec 2025, 01:07 PM
Table of Contents
Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम सामने आ चुकी है, जिसनें ईशान किशन और शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है तो हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार्स प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है।
बता दें कि, इस सीरीज में भारत (Team India) का कप्तान भी बदल सकता है, क्योंकि खबरें हैं कि बीसीसीआई युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने में विचार कर रही है। जबकि रोहित-विराट का खेलना भी तय माना जा रहा है।
ईशान-गिल की वापसी!
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को दो साल बाद वनडे टीम (Team India) में वापसी का मौका मिल सकता है। किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में कर्नाटक के खिलाफ केवल 33 गेंदों पर शतक ठोका था, जबकि उन्होंने मैच में 125 रन बनाए थे।
उनके इस प्रदर्शन के चलते बीसीसीआई उन्हें दोबारा वनडे में वापसी का मौका दे सकती है। वहीं, शुभमन गिल भी वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान वापसी के लिए तैयार हैं। गिल गर्दन की चोट के कारण पिछली सीरीज से बाहर रहे थे। लेकिन कीवियों के खिलाफ उन्हें बतौर कप्तान खेलने का मौका मिल सकता है।
हार्दिक-बुमराह को रेस्ट!
भारतीय टीम (Team India) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। हार्दिक को आराम देने का फैसला आगामी टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए दिया जा सकता है, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट से पहले खुद को फिट रख सके।
जबकि जसप्रीत बुमराह का भी वनडे सीरीज खेलने मुश्किल लग रहा है, क्योंकि विश्व कप की नजदीकी को देखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया जा सकता है। बता दें कि, बुमराह ने भारत (Team India) के लिए आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो कि विश्व कप 2023 का फाइनल मैच था।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज से भी श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर, अब उनकी जगह ये खिलाड़ी होगा टीम का उपकप्तान
ये खिलाड़ी बन सकता है उप कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के नियमित उप कप्तान श्रेयस अय्यर बाहर रह सकते हैं, क्योंकि अभी तक वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को उप कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो कि पिछली सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी कर रहे थे।
वहीं, अक्षर पटेल को भी वापसी का मौका मिल सकता है, ताकि वह विश्व कप 2026 की तैयारियां कर सके। इसके अलावा तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में बरकरार रखा जा सकता है तो हर्षित, प्रसिद्ध और अर्शदीप तेज गेंदबाजी की कमान संभालते नजर आ सकते हैं।
Team India का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (उप-कप्तान), ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल।
विजय हजारे टूर्नामेंट में 413 रन चेस कर गई कर्नाटक, ईशान किशन का 33 बॉल पर शतक गया बेकार
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर