न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुई 15 सदस्यीय टीम इंडिया, अय्यर-ईशान-गिल की वापसी, पंत ड्रॉप

Published - 28 Dec 2025, 01:21 PM | Updated - 29 Dec 2025, 01:00 PM

Team India 6

Team India: भारतीय टीम साल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करेगी। अगले महीने न्यूजीलैंड की टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करने आ रही है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिसंबर को कीवियों के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जबकि अब वनडे सीरीज के लिए भी 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) फाइनल हो चुकी है।

खास बात ये है कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की लंबे समय बाद वापसी हो रही है तो शुभमन गिल बतौर कप्तान खेलते नजर आएंगे। वहीं, ऋषभ पंत का पत्ता वनडे स्क्वाड से भी काट दिया गया है।

श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल की वापसी तय!

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी कंफर्म मानी जा रही है। दोनों ने आखिरी वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली थी। लेकिन तीसरे वनडे में उप कप्तान श्रेयस अय्यर एक कैच पकड़ते समय बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी।

हालांकि, खबरें हैं कि अय्यर फिट हो चुके हैं और कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। जबकि शुभमन गिल भी अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर रहे थे, क्योंकि अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले मैच (Team India) में उनकी गर्दन में ऐठन आ गई थी, जिसके कारण उन्हें वनडे सीरीज को मिस करना पड़ा था। लेकिन अब कप्तान-उप कप्तान इंटरनेशनल मंच पर वापसी के लिए तैयार हैं।

ईशान की वापसी, पंत का कटा पत्ता

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले ईशान किशन की दो साल बाद वनडे टीम (Team India) में वापसी पक्की मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में केवल 33 गेंदों पर शतक ठोकने के बाद यह फैसला किया जा सकता है, क्योंकि बीसीसीआई ने आगामी घरेलू मैचों से ईशान को आराम देने का फैसला किया है।

इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि ऋषभ पंत को बाहर करके उनकी जगह बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ईशान को मौका मिल सकता है। हालांकि, पंत की तरह ही ईशान भी बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं, क्योंकि वनडे में विकेटकीपर की भूमिका केएल राहुल निभाने वाले हैं और सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित-शुभमन का खेलना फिक्स है।

बुमराह-हार्दिक-अक्षर को मिल सकता है आराम

बीसीसीआई वनडे सीरीज से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या को आराम देने का फैसला कर सकती है। दऱअसल, ये तीनों ही खिलाड़ी आगामी टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के दल का हिस्सा हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ये फैसला कर सकती है।

बता दें कि, बुमराह ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो कि विश्व कप 2023 का फाइनल मैच था। उसके बाद से वह दोबारा वनडे स्क्वाड में नजर नहीं आए हैं। साथ ही अक्षर पटेल और हार्दिक को भी आगामी टूर्नामेंट को देखते हुए आराम मिल सकता है तो मोहम्मद शमी को इस बार भी वापसी का मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, गायकवाड़ को स्क्वाड में मौका मिल सकता है।

Team India का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और कुलदीप यादव।

ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में जगह, इस खिलाड़ी की खाई जगह

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

19 नवंबर 2023 को।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com