वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, 32 साल के खिलाड़ी को किया गया ड्रॉप

Published - 10 Mar 2026, 12:39 PM | Updated - 10 Mar 2026, 01:07 PM

West Indies

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies) आगामी दौरे के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव इस दिग्गज अनुभवी ऑलराउंडर का बाहर होना है। 32 वर्षीय दिग्गज को बाहर करने की वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप। वहीं, टीम की कमान इस स्टार के हाथों में होगी, जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं।

ग्रेस हैरिस और एनाबेल सदरलैंड टीम से बाहर

Australia

वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ इस सीरीज के लिए टीम चयन में चयनकर्ताओं ने कई कड़े फैसले लिए हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने-जाने वाली ग्रेस हैरिस को हालिया खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, टीम की एक और प्रमुख खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि पिछले 12 महीनों में लगातार क्रिकेट खेलने के कारण सदरलैंड पर कार्यभार काफी बढ़ गया था। इसलिए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले तरोताजा रखने के लिए यह ब्रेक दिया गया है।

भारत को वर्ल्ड कप में दिलाई जीत, अब टीम इंडिया के हेड कोच ने श्रीलंका के कोचिंग पद के लिए की 'हां'

ताहिला विल्सन को West Indies के खिलाफ मिला मौका

एलिसा हीली के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम नए दौर से गुजर रही है। इस दौरे के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ताहिला विल्सन को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान के संन्यास के बाद टीम का समीकरण बदलता दिख रहा है।

ताहिला विल्सन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, जिसके चलते उन्हें रिजर्व विकेटकीपर के रूप में जगह दी गई है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि विल्सन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित करेंगी।

टीम में लुसी हैमिल्टन और निकोला कैरी को भी बरकरार रखा गया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में प्रभावि प्रदर्शन किया था। इन दोनों खिलाड़ीयों से ऑस्ट्रेलियाई मेनेजमैंट को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

भारत को वर्ल्ड कप में दिलाई जीत, अब टीम इंडिया के हेड कोच ने श्रीलंका के कोचिंग पद के लिए की 'हां'

ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

वेस्टइंडीज (West Indies) का यह दौरा ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अंतिम चरण है। कप्तान सोफी मोलिनेक्स, जो बैक इंजरी के कारण भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैचों से बाहर थीं, अब पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आई हैं।

वेस्टइंडीज (West Indies) की परिस्थितियों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया अपनी रणनीति को परखने और विश्व कप के लिए सही प्लेइंग इलेवन सेट करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। 19 मार्च से शुरू होने वाली इस सीरीज में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि नई टीम संयोजन के साथ ऑस्ट्रेलिया किस तरह का प्रदर्शन करती है।

West Indies दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), एशले गार्डनर (उपकप्तान), ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, बेथ मूनी, एलीसे पेरी, मेगन शट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहिला विल्सन।

Tagged:

beth mooney Ellyse Perry WI vs AUS WIW vs AUSW
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com