बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस

Published - 31 Mar 2026, 02:38 PM | Updated - 31 Mar 2026, 02:42 PM

Bangladesh

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने आगामी बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे के लिए अपनी टी20 और वनडे टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर कीवी टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, क्योंकि मुख्य खिलाड़ी आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं।

ऐसे में टॉम लैथम को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि दो घातक गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है। यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। इन खिलाड़ीयों को सीनीयर खिलाड़ी की गैरमौजूदगी टीम का जिम्मा संभालना होगा।

तेज गेंदबाजों की वापसी से मजबूत हुआ आक्रमण

BANGLADESH

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ होने वाली इस सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपने गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए विल ओ'रूर्क, ब्लेयर टिकनर और मैट फिशर को वापस बुलाया है।

ये तीनों गेंदबाज चोट के कारण पिछले घरेलू सीजन से बाहर थे। हेड कोच रॉब वॉल्टर ने इन खिलाड़ियों की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि आधुनिक क्रिकेट में गेंदबाजी की गहराई होना बहुत जरूरी है।

विल ओ'रूर्क को वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि मैट फिशर टी20 टीम का हिस्सा होंगे। ब्लेयर टिकनर अपनी फिटनेस साबित करने के बाद दोनों ही फॉर्मेट में जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

आईपीएल के कारण टॉम लैथम संभालेंगे कमान

न्यूजीलैंड के नियमित सफेद गेंद कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, इसलिए चयनकर्ताओं ने टेस्ट कप्तान टॉम लैथम पर भरोसा जताया है।

लैथम इस बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे पर वनडे और टी20 दोनों ही टीमों का नेतृत्व करेंगे। टीम में ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है।

उन्होंने घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें अप्रैल 2024 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। कीवी टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी, जहाँ स्पिन के अनुकूल पिचों पर उनकी कड़ी परीक्षा होने वाली है।

LSG vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तैयार हुई लखनऊ की खूंखार प्लेइंग इलेवन, अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका

Bangladesh के खिलाफ कीवी टीम के 15 धुरंधर खिलाड़ी

इस महत्वपूर्ण बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में टॉम लैथम टीम की कमान संभालने के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

टीम के अन्य प्रमुख सदस्यों में केटेन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन और डेन क्लीवर जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं। गेंदबाजी और ऑलराउंड विभाग को मजबूती देने के लिए मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली और जयडन लेनॉक्स को जगह दी गई है।

इसके अलावा टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ के साथ अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर इस टीम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इन सभी 15 खिलाड़ियों के पास बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने का यह एक सुनहरा अवसर है।

बांग्लादेश के खिलाफ 3 ODI के लिए टीम का हुआ ऐलान, नए-नवेले 15 खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने दिया मौका

बांग्लादेश दौरे का पूरा कार्यक्रम

सीरीज के विस्तृत कार्यक्रम की बात करें तो न्यूजीलैंड की बांग्लादेश (Bangladesh) यात्रा 17 अप्रैल को ढाका में पहले वनडे मुकाबले के साथ शुरू होगी। इसके बाद दूसरा वनडे 20 अप्रैल को ढाका में और तीसरा वनडे 23 अप्रैल को चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को और दूसरा मैच 29 अप्रैल को चट्टोग्राम में आयोजित होगा।

इस दौरे का अंतिम टी20 मुकाबला 2 मई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाग्लादेश (Bangladesh) की धरती पर होने वाली यह सीरीज विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।

Tagged:

ban vs nz Bangladeash
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

न्यूजीलैंड

17 अप्रेल से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com