तनवीर अहमद ने हरभजन सिंह को बताया 'दोगला', इस बात पर पूर्व भारतीय स्पिनर को घेरा
Published - 14 Feb 2026, 06:49 PM | Updated - 14 Feb 2026, 07:08 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जितना कड़ा मुकाबला होता है उतनी ही तीखी बहस सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर भी देखने को मिलती है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद (Tanveer Ahmad) और भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के बीच जुबानी जंग ने एक नया मोड़ ले लिया है। तनवीर अहमद ने हरभजन सिंह को दोगला कहते हुए उन पर तीखा हमला बोला है, जिसके बाद क्रिकेट गलियारों में हड़कंप मच गया है। वहीं, अब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भज्जी के इस कमेंट का जवाब दिया है।
आखिर क्या है Tanveer Ahmad का पूरा मामला?

तनवीर अहमद (Tanveer Ahmad) वाली विवाद की शुरुआत तब हुई जब हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने के फैसले का समर्थन किया था। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई के स्टैंड को सही बताया था।
इसके अलावा, ILT20 के दौरान हरभजन सिंह द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान तारिक का इंटरव्यू लिए जाने पर भी तनवीर अहमद ने आपत्ति जताई थी। तनवीर का कहना था कि हरभजन एक तरफ पाकिस्तान के खिलाफ बयान देते हैं और दूसरी तरफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं।
प्यार के दिन क्रिकेट का तड़का! Valentine’s Day थीम पर जारी हुआ भारत-पाकिस्तान मैच का टीजर जारी
Tanveer Ahmad ने हरभजन सिंह को क्यों कहा दोगला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने ताजा वीडियो में तनवीर अहमद (Tanveer Ahmad) ने हरभजन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "तुम कहते हो कि तुम कमेंट्री कर रहे हो लेकिन फिर तुम ब्रॉडकास्टर्स से कहते हो कि तुम उस्मान तारिक को इग्नोर करोगे। तू दोगला आदमी है।"
तनवीर अहमद ने आगे कहा कि "तुम भारतीय खिलाड़ियों से कहते हो कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मत मिलाओ, लेकिन खुद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ स्टूडियो में बैठते हो। यदि हरभजन इतने ही ईमानदार हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बात नहीं करेंगे।"
हरभजन सिंह ने कहा टुच्चा इंसान, धज्जियां उड़ा दूंगा
इससे पहले हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर तनवीर अहमद (Tanveer Ahmad) को टुच्चा इंसान करार देते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। हरभजन ने कहा था कि तनवीर अहमद जैसे खिलाड़ी, जिन्होंने केवल 4-5 मैच खेले हैं, वे खुद को वसीम अकरम या वकार यूनुस जैसा समझने की गलती न करें।
भज्जी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगली बार मेरा नाम लिया तो धज्जियां उड़ा दूंगा, दफा हो जा। हरभजन ने साफ किया कि बतौर ब्रॉडकास्टर उनका काम खिलाड़ियों से सवाल पूछना है, जिसे तनवीर ने गलत रंग देने की कोशिश की।
इस विवाद ने आगामी आईसीसी आयोजनों से पहले दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। एक ओर भारतीय प्रशंसक हरभजन के समर्थन में हैं वहीं तनवीर अहमद (Tanveer Ahmad) सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब देखना होगा कि हरभजन इस दोगला वाले कमेंट पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर