जुलाई में फिर से खेला जायेगा टी20 वर्ल्ड कप, इस बार सूर्या-अक्षर नहीं बल्कि ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान

Published - 26 Feb 2026, 08:24 AM | Updated - 26 Feb 2026, 08:32 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारतीय टीम इस साल हो रही आईसीसी मैंस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में अधड़ में फंसी हुई है। अगर टीम को सेमी फाइनल में पहुंचना है तो दूसरे टीम की जीत के भरोसा बैठना होगा। वेस्टइंडीज अगर दोनों मुकाबला हार जाती है तो भारत सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। लेकिन उससे भी दिलचस्प बात है कि इस बार आपको एक ही साल में दो बार टी20 वर्ल्ड कप देखने को मिलेगा। आइए बताते हैं ये कैसे संभव है।

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान से होगी पहली भिड़ंत

फिलहाल मेंस टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में चल रहा है जबकि आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 की शेड्यूल का घोषणा कर दिया है। इस बार टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरूआत 12 जून से हो रही है।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर करेगी। भारत के ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें शामिल हैं।

भारत का दूसरा मैच 17 जून को नीदरलैंड्स से, तीसरा मैच 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से और चौथा मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश से होगा। ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मैच 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।

ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2026 की कमान हरमनप्रीत के हाथों में

Harmanpreet Kaur

मौजूदा वक्त में चल रहे मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल के हाथों में है। जबकि 12 जून से शुरू होने वाली वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तानी का जिम्मा स्मृति मंधाना के हाथों में होगा।

भारतीय महिला टीम की नजर इस साल होने वाली टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) पर कब्जा करने पर होगी क्योंकि हाल ही में टीम ने वनडे वर्ल्ड कप को जीत कर क्रिकेट जगत की नई चैंपियन बनी थी।

इस साल वूमेंस टीम के लिए शानदार सफर रहा जबकि टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के जीवन में कई सारे तकलीफ आई लेकिन आईपीएल में बतौर चैंपियन बनकर उभरी। स्मृति ने ऐसा कारनामा कर बता दिया की असल जिंदगी में वह बाजीगर है जिसे कितनी भी बड़ी समस्या झूका नहीं सकती।

इंग्लैंड के 7 अलग-अलग मैदानों पर होगा मैच

महिला टी20 विश्व कप का यह 10वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है। इसके मुकाबले इंग्लैंड के 7 प्रतिष्ठित वेन्यू, एजबेस्टन, लॉर्ड्स, द ओवल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और हैम्पशायर बाउल में आयोजित किए जाएंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। आईसीसी ने इस बार टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 कर दी है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 भी धीरे-धीरे मैंस क्रिकेट जैसा भव्य होता जा रहा है। पिछले साल क्रिकेट जगत को एक नया चैंपियन भारतीय टीम के रूप में मिला था। जिसके बाद से महिला क्रिकेट का रोमांच दर्शकों के बीच और भी ज्यादा बढ़ गया।

ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Tagged:

harmanpreet kaur T20 World Cup smriti mandhana Womens T20 World Cup
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

6 बार

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com