T20 World Cup Semifinal Live Streaming: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल कब-कहां, देखें लाइव? मैच टाइमिंग भी जानें

Published - 04 Mar 2026, 10:41 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग और सुपर-8 के मुकाबले समाप्त होने के बाद केवल तीन मुकाबला शेष है। अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें 5 मार्च को भारतीय टीम का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम से होगा।

ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेहद बेताब हैं कि वह इस मुकाबले को लाइव कहां पर देख सकते हैं। साथ ही मैच (T20 World Cup) की टाइमिंग क्या रहेगी, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं। साथ ही इस खबर में आपको ये भी बताएंगे कि आप ये मैच फ्री में देख पाएंगे या फिर आपको इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा।

T20 World Cup: मोबाइल-लैपटॉप में यहां देखें लाइव मैच

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सुपर हिट मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है, लेकिन जो फैंस इस मैच को मैदान पर जाकर नहीं देख सकते हैं, उनके पास मोबाइल पर ये मैच देखने का शानदार मौका होगा। दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सभी मैच के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है, जिसके चलते मोबाइल पर ये मैच जियो हॉस्टस्टार पर दिखाया जाएगा।

हालांकि, इस मैच को देखने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है, क्योंकि मैच के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। मोबाइल के अलावा आप इस मैच (T20 World Cup) को अपने लैपटॉप पर भी देख सकते हैं। आपको केवल जियो हॉस्टर स्टार की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा, लेकिन इसके लिए भी आपके पास सब्सक्रिप्शन होना बेहद जरूरी होगा।

BCCI का बड़ा फैसला, अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम! आकिब नबी का डेब्यू

फ्री में यहां देख सकते हैं मैच

भले ही आपको मोबाइल या लैपटॉप में मैच देखने के लिए जियो हॉस्टर स्टार सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। लेकिन आप इस मैच (T20 World Cup) को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। लेकिन अगर आप अलग-अलग क्षेत्रिय भाषाओं में मुकाबला देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए अपने टीवी का रिचार्ज करवा पड़ेगा। मगर डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं।

कब शुरू होगा भारत-इंग्लैंड मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड का महा-मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी। लेकिन इससे पहले शाम 6:30 बजे तक दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंच जाएंगे। जबकि जो दर्शक मैदान पर जाकर मुकाबला देखने वाले हैं उनको 5 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम पहुंचकर एंट्री करनी होगी, ताकि वह भारी भीड़ से बच सके और अपनी जगह पर जाकर बिना किसी परेशानी से बैठ सके।

SA vs NZ मैच बारिश से धुला तो फिर ये टीम खेलेगी फाइनल? रिजर्व डे का गणित भी समझें

Tagged:

T20 World Cup india vs england JioHotstar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com