टी20 वर्ल्ड कप इस भारतीय खिलाड़ी का हो सकता हैं अंतिम, फिर शायद ही कभी खेले इंटरनेशनल क्रिकेट
Published - 06 Jan 2026, 09:49 AM | Updated - 06 Jan 2026, 09:56 AM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: टीम इंडिया दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। आगामी 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है। लगभग सभी टीमों ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है।
भारत ने सबसे पहले, यानी विश्व कप से दो माह पहले ही स्क्वाड की घोषणा कर दी, जिससे खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार कर सकें और उन्हें मालूम हो कि वे टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) संभाल रहे हैं।
Suryakumar Yadav खराब फॉर्म से जूझ रहे
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर टीम में उनके लिए कहीं जगह नहीं बन रही थी, लेकिन कप्तान होने के नाते और उनके अनुभव के कारण उन्हें टीम में जगह मिली। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए पावर-हीटर के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन पिछली कुछ सीरीज में उनका बल्ला न के बराबर चला है।
सूर्या अक्सर तीसरे या चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, लेकिन पिछली 10 पारियों में उन्होंने मात्र 131 रन बनाए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक 39 रन की नाबाद पारी शामिल है, बाकी सभी में स्कोर 30 से नीचे रहा है। इनके इस फोर्म को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें विश्व कप के बाद टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टी20 विश्व कप स्क्वाड की घोषणा के बाद सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि एक चीज है जो हम नहीं खोज पा रहे थे, वह है 'सूर्या द बैटर'। मुझे पता है मुझे क्या करना है और चीजें कहां गलत हो रही हैं। मैं इस फेज से जल्द ही बाहर निकलूंगा। मुझे इन चीजों पर काम करने के लिए थोड़ा समय मिला है और आगे आपको 'सूर्या द बैटर' को देखने का मौका जरूर मिलेगा।
Suryakumar Yadav की पिछली 10 पारियां
भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सूर्या खुद व्यक्तिगत रूप से रन नहीं बना पा रहे। बात करें पिछली 10 पारियों की, तो उनका स्कोर 12, 01, 39, 01, 24, 20, 12, 05, 12, 05 रहा है। कुल मिलाकर सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) पिछली 10 पारियों में मात्र 131 रन बना सके। वैसे सूर्यकुमार उछाल भरी पिचों पर अच्छा खेलते हैं।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड जैसी पिचों पर खेलना इतना आसान नहीं है और सूर्यकुमार यादव के नाम उस देश में एक शतक दर्ज है। उनके नाम कुल चार शतक हैं, जिनमें से एक उन्होंने भारत में इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था, जबकि एक-एक साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ दर्ज हैं। उनका अनुभव टीम के लिए काफी मददगार होगा, साथ ही उनकी कप्तानी में भारत का टी20 जीत प्रतिशत भी काफी अच्छा है।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली वनडे मैच से हुए बाहर
टी20 में Suryakumar Yadav
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) ने इस छोटे फॉर्मेट में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। अब तक भारत के लिए 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए उन्हें 93 पारियों में बल्लेबाजी का अवसर प्राप्त हुआ है। इन पारियों में उन्होंने असाधारण प्रदर्शन करते हुए कुल 2788 रन बनाए हैं। उनके करियर का सर्वाधिक स्कोर 117 रन रहा है, जो उनकी '360 डिग्री' बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रमाण है।
यदि औसत की बात करें, तो सूर्यकुमार 35 के औसत से रन बना रहे हैं, जिसे टी20 क्रिकेट के लिहाज से और उनके स्ट्राइक रेट को देखते हुए बेहद शानदार माना जाता है। शतकों के मामले में भी वह इतिहास रचने के करीब हैं।
फिलहाल भारत के लिए सर्वाधिक 5 टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जबकि सूर्यकुमार यादव 4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर मजबूती से डटे हुए हैं। उनके खेलने का बेखौफ अंदाज उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करता है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर