जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत से भारत को लगा तगड़ा झटका, ये टीमें बन सकती है सेमीफाइनलिस्ट

Published - 23 Feb 2026, 09:58 PM | Updated - 23 Feb 2026, 10:54 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: सोमवार को मुंबई में खेले गए वेस्टइंडीज बनाम ज़िम्बाबवे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई शाई हॉप की अगुवाई वाली टीम ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रनों का अंबार लगा दिया।

शिमरोन हेटमायर और रोवमेन पॉवेल की विस्फोटक पारी के दम पर टीम 255 रन का टारगेट सेट कर पाई, जिसको हासिल करने में ज़िम्बाबवे नाकाम रही। WI vs ZIM मैच में वेस्टइंडीज को मिली जीत से भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table) में भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: भारत को लगा तगड़ा झटका

23 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज को मिली शानदार जीत के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table) के समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं। यह मैच अपने नाम करने के बाद विंडीज़ टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर चली गई है, जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका और भारत को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, ये दोनों टीमें अपने पुराने स्थान से एक पायदान नीचे आ गई हैं।

सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को मात देकर टॉप-1 पर जाने वाली प्रोटियाज़ टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि टीम इंडिया को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। वहीं, अब जिम्बाब्वे टीम चौथे पायदान पर मौजूद हैं। अब अगर मेजबान टीम भारत को अगले राउंड के लिए अपनी जगह पक्की करनी है तो उसको अपने शेष सभी मैच जीतने होंगे। मगर वो ऐसे करने में नाकाम होती है तो उसे सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना पड़ेगा। बता दें कि भारतीय टीम अपना अगला मैच ज़िम्बाबवे और वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है।

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table ग्रुप-2 में ये टीम है नंबर-1

नजर डाली जाए ग्रुप-2 की अंक तालिका (T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table) पर तो इसमें अब तक इंग्लैंड टीम ही जीत का खाता खोल पाई है। अपने पिछले मैच में श्रीलंका को हराकर टीम ने अपनी पहली जीत हासिल की। जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भिड़ंत चढ़ गया था, जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक बाँट दिए गए।

हालांकि, अब इसकी वजह से पाक और कीवी टीम के लिए शेष मैच काफी अहम हो गए हैं। यदि इन दोनों टीमों को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो इन्हें अपने बचे हुए मैच किसी भी कीमत में जीतने होंगे। दूसरी ओर, श्रीलंका के पास अभी भी नॉकआउट राउंड का टिकट पाने का मौका है। इसके लिए उसको न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

भारत का टी20 वर्ल्ड कप सफर होगा खत्म! अब इस समीकरण से वेस्टइंडीज-अफ्रीका कर रहे ग्रुप-1 से क्वालीफाई

ZIM vs WI मैच का ऐसा रहा हाल

Rovman Powell

ZIM vs WI मैच की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए वेस्टइंडीज टीम ने शिमरोन हेटमायर (85) और रोवमेन पॉवेल (59) के अर्धशतक की मदद से 254/4 रन का स्कोर हासिल किया। इनके अलावा शेफर्न रदरफोर्ड ने 31 रन और रोमारियो शेफर्द ने 21 रन का योगदान दिया। कप्तान शाई हॉप 14 रन और जेसन होल्डर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे टीम स्कोरबोर्ड पर 147 रन ही लगा पाई, जिसके चलते उसे 107 रनों से हार का स्वाद चखना पड़ा।

यहां देखिए T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table ग्रुप-1

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज11002+5.350
2साउथ अफ्रीका11002+3.800
3भारत10100-3.800
4जिम्बाब्वे10100-5.350

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table ग्रुप-2

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1इंग्लैंड11002+2.550
2न्यूज़ीलैंड100110.000
3पाकिस्तान100110.000
4श्रीलंका10100-2.550

कितने रूपये का हैं IND vs ZIM मैच का टिकट? कहां और कैसे कर पाएंगे बुक, जानें पूरी डिटेल

Tagged:

team india PAKISTAN TEAM T20 World Cup 2026 WI vs ZIM
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com