T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन बनते ही मालामाल होगी विजेता टीम, रनर-अप को भी मिल जाएगी इतने करोड़ की मोटी रकम

Published - 21 Feb 2026, 05:51 PM | Updated - 21 Feb 2026, 05:57 PM

T20 World Cup 2026 Prize Money

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर कुल 20 टीमों के साथ हुआ था. लेकिन ग्रुप स्टेज के बाद अब सिर्फ 8 टीमें ही बची है. जिनके बीच सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे. टॉप पर रहने वाली 4 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी. फिर फाइनल आयोजित होगा. 2026 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली टीम को मोटी राशि मिलेगी.

हालांकि, विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026 Prize Money) की ट्रॉफी कोई भी उठाएं. मगर प्राइज मनी रनर अप टीम को भी मिलेगी. चलिए तो जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट आउंसिल (ICC) की ओर से किसे कितनी प्राइज मनी मिलेगी......

T20 World Cup 2026 Prize Money: विजेता टीम को कितनी मिलेगी रकम?

T20 World Cup 2026 Prize Money

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतने वाली टीम को आईसीसी की तरफ से पुरस्कार राशि करीब लगभग करीब $3 मिलियन डॉलर (करीब 27.48 करोड़ रुपये) मिलेगी. हालांकि, साल 2024 खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ रूपये मिले थे. लेकिन इस बार ICC ने इनामी राशि में बढ़ोतरी की है. 20 से सीधा 27 करोड़ रूपये कर दिए हैं. वहीं, रनर टीम को भी मोटी रकम मिलने की उम्मीद है.

मैच से ठीक पहले बड़ा झटका! अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का स्टार प्लेयर चोटिल, मुकाबले से बाहर

T20 World Cup 2026 Prize Money: रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइजी मनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026 Prize Money) में इस बार विजेती टीम के साथ रनर-अप टीम के खाते में भी मोटी रकम आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल हारने वाली टीम को लगभग $1.6 मिलियन डॉलर (करीब ₹14.65 करोड़) मिलेंगे. जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों पर भी ICC मेहरबान होगी.

साथ ही सुपर -8 और गुप्र स्टेज में भाग लेने वाले सभी टीमों को ईनामी राशि दी जाएगी. बता दें कि ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने पर भी बोनस राशि प्राप्त होती है. 5 से 12 नंबर तक रहने वाली टीमों को 3.48 करोड़ रुपये और 13 से 20 नंबर तक आने वाली टीमों को 2.29 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.

BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का किया ऐलान, ये 2 दिग्गजों के पास रहेगी कमान

Tagged:

team india icc T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

27 करोड़

14 करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com