T20 World Cup 2026 Points Table: कनाडा के खिलाफ जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की अंक तालिका में हुई बल्ले-बल्ले, जानिए पूरा समीकरण

Published - 09 Feb 2026, 10:39 PM | Updated - 09 Feb 2026, 10:52 PM

T20 World Cup 2026 Points Table

T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की रोमांचक शुरुआत हुई है। एसोसिएट टीमें प्लेइंग नेशन को कड़ी चुनौती पेश करती नजर आई है, जिसकी वजह से टूर्नामेंट और भी दिलचस्प हो गया है। इस बीच 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में विश्वकप का नौवां मुकाबला खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच भिड़ंत हुई।

एडन मारक्रम की अगुवाई वाली टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी पहली जीत दर्ज की। ऐसे में चलियी जानते हैं कि इस मुकाबले के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) में क्या फेरबदल हुए हैं?

कनाडा के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने खेला पहला मैच

SA vs CAN: Aiden Markram

कनाडा के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला, जिसमें प्रोटियाज़ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एडन मार्करम की अगुवाई वाली टीम ने 20 ओवर में 214 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया।

इस दौरान कप्तान के बल्ले से 32 गेंदों में 59 रनों की कप्तानी पारी देखने को मिली। उनके अलावा रायन रिकलटन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। इन तीनों खिलाड़ियों ने क्रमशः 33 रन, 39 रन और 34 रन बनाए।

कनाडा के हाथ लगी हार

214 रनों के टारगेट को हासिल करते हुए कनाडा टीम संघर्ष करती नजर आई। पावरप्ले में ही टीम ने अपनी चार विकेट खो दी। हालांकि, इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज नवनीत ढालिवाल ने जुझारू पारी खेल टीम को जीत दिलाने की मदद की। इस दौरान उन्हें हर्ष ठकेर का साथ मिला।

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई, जिसे लुंगी एंगिडी ने हर्ष ठकेर को आउट कर तोड़ा। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं पाया, जिसके चलते कनाडा 156 रन ही बनाने में सफल हुई और उसको 57 रनों से हार झेलनी पड़ी।

T20 World Cup 2026 Points Table में हुए फेरबदल

कनाडा के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) में तगड़ा फायदा हुआ है। एडन मार्करम की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट 2.850 हो गया है, जिसके चलते उसने नंबर-1 पर जगह बनाई। हालांकि, इसकी वजह से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को नुकसान झेलना पड़ा है। दरअसल, कीवी टीम कम नेट रन रेट के चलते अब दूसरे पायदान पर आ गई है।

जबकि अफ़गान टीम को तीसरे स्थान पर जाना पड़ा। वहीं, कनाडा टीम इस सम चौथे पायदान पर मौजूद है। वहीं, बात की जाए पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) में ग्रुप ए की टीमों की तो पहले स्थान पर भारत का कब्जा है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान टीम है। नीदरलैंड्स तीसरे और यूएसए टीम चौथे पायदान की मालकिन है।

यहां देखिए T20 World Cup 2026 Points Table का हाल

ग्रुप ए

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
भारत1102+1.450
पाकिस्तान1102+0.240
नीदरलैंड्स1010-0.240
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)1010-1.450
नामीबिया

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप बी

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
ज़िम्बाब्वे1102+2.702
श्रीलंका1102+1.000
आयरलैंड1010-1.000
ओमान1010-2.702
ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप सी

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
वेस्टइंडीज1102+1.750
स्कॉटलैंड2112+0.950
इंग्लैंड1102+0.200
नेपाल1010-0.200
इटली1010-3.650

ग्रुप डी

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
दक्षिण अफ्रीका1102+2.850
न्यूज़ीलैंड1102+1.162
अफगानिस्तान1010-1.162
कनाडा1010-2.850
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

IND vs PAK: हरी झंडी दिखते ही भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन तैयार, ये 22 खिलाड़ी करेंगे आमना-सामना

Tagged:

Aiden Markram T20 World Cup 2026 SA vs CAN T20 World Cup 2026 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com