T20 World Cup 2026 Points Table: पाकिस्तान को रौंदकर सुपर-8 में पहुंचा भारत, अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर सलमान आगा की टीम

Published - 15 Feb 2026, 10:13 PM | Updated - 15 Feb 2026, 10:30 PM

T20 World Cup 2026 Points Table 5

T20 World Cup 2026 Points Table: रविवार को श्रीलंका में पाकिस्तान और भारत के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, पाकिस्तान को अपनी पहली हार का स्वाद चखना पड़ा।

IND vs PAK मैच अपने नाम करते के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। तो आइए नजर डालते हैं कि इस मैच के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) में क्या बदलाव हुए?

ईशान किशन ने खेली तूफ़ानी पारी

Ishan Kishan

कोलंबो के प्रेमादास क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ। टॉस जीतकर कप्तान सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया को बुलाया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही टीम ने अपने स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया, जो खाता खोलने में नाकाम रहे।

हालांकि, दूसरे छोर पर ईशान किशन ने मोर्चा संभाले रखा और उन्होंने गेंदबाजों की धुनाई कर विस्फोटक पारी खेली। 192 के स्ट्राइक रेट से वह 40 गेंदों में 77 रन बनाने में कामयाब हुए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन, सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, शिवम दुबे ने 27 रन और रिंकू सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। वहीं, पाकिस्तान की ओर सईम अयूब ने तीन विकेट झटकी। सलमान आग़ा, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट झटकी।

पाकिस्तान के हाथ लगी हार

भारत द्वारा दिए गए 176 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बल्लेबाजी में शर्मनाक रहा। सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम को 114 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने के लिए काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ी।

इस दौरान उस्मान खान ने 44 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। उनके अलावा शादाब खान (14) और फहीम अशरफ (10) दहाई अंक का आंकड़ा छू पाए। जबकि अन्य खिलाड़ी सिंगल डिजिट बनाकर आउट हो गए। इस प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान के हाथों 61 रनों से शर्मनाक हार लगी।

T20 World Cup 2026 Points Table में भारत को हुआ फायदा

IND vs PAK मैच के बाद पॉइंट्स टेबले की बात की जाए तो जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया छह अंकों और +2.842 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर आ गई है। इसी के साथ वह ग्रुप ए से सुपर-8 में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। दूसरी ओर, पाकिस्तान को अंक तालिका में यूएसए से भी नीचे तीसरे स्थान पर आना पड़ा।

अब अगर सलमान आगा एंड कंपनी को अगले पड़ाव के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपना अगला मैच किसी भी कीमत में जीतना होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे नंबर पर मौजूद है। इस समय दोनों टीमों के बीच सुपर-8 का टिकट हासिल करने के लिए जंग छिड़ी हुई है। यदि पाकिस्तान टीम अपना आगल मैच जीतने में नाकाम रहती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और यूएसए अगले चरण में पहुंच जाएगी।

ऐसी नजर आ रही है T20 World Cup 2026 Points Table

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-ए

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1भारत3306+2.842
2संयुक्त राज्य अमेरिका4224+0.788
3पाकिस्तान3214-0.139
4नीदरलैंड्स3122-1.352
5नामीबिया3030-2.443

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-बी

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका2204+3.125
2जिम्बाब्वे2204+1.984
3ऑस्ट्रेलिया2112+1.100
4आयरलैंड3122+0.150
5ओमान3030-4.546

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-सी

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज3306+1.820
2इंग्लैंड3214-0.143
3स्कॉटलैंड3122+0.359
4इटली2112-0.352
5नेपाल3030-1.942

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-डी

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका3306+1.477
2न्यूजीलैंड3214+0.701
3संयुक्त अरब अमीरात2112-1.030
4अफगानिस्तान2020-0.555
5कनाडा2020-1.526

IND vs PAK: टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, संजू समेत इन 4 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, तो अभिषेक की हुई प्लेइंग XI में वापसी

Tagged:

team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026 Salman Agha T20 World Cup 2026 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com