भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर बचाई सेमीफाइनल की उम्मीदें, तो पाकिस्तान पर मंडराया बाहर होने का खतरा, जानिए समीकरण

Published - 26 Feb 2026, 10:20 PM | Updated - 26 Feb 2026, 10:53 PM

T20 World Cup 2026 Points Table 8

T20 World Cup 2026 Points Table: गुरुवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में कुल दो मुकाबले खेले गए थे। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें प्रोटियाज ने कप्तान एडन मार्करम की शानदार पारी की बदौलत 9 विकेट की आसान जीत हासिल कर ली।

इसके बाद शाम को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। बता दें कि, गुरुवार को दो मुकाबलों के बाद सुपर-8 की अपडेट पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) आ गई है।

T20 World Cup 2026 Points Table ग्रुप बी में टॉप पर ये टीम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लिश टीम ने अभी तक दो में दो मैच जीते हैं, जिसमें उनके चार अंक हैं। जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड मौजूद है। कीवी टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच उनका रद्द हो गया था तो दूसरे मैच में उन्होंने पाकिस्तान को हराया था।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। जबकि पाकिस्तान अंक तालिका में तीसरे और श्रीलंका तालिका में चौथे स्थान पर है। बता दें कि, श्रीलंका सुपर-8 से बाहर हो चुकी है। जबकि पाकिस्तान भी लगभग बाहर होने की कगार पर खड़ी है।

भारत को जीत के बाद भी नहीं हुआ T20 World Cup 2026 Points Table में फायदा

Abhishek Sharma

जहां एक और सुपर-8 में ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचनी वाली टीमों की तस्वीरें लगभग साफ हो चुकी हैं तो दूसरी ओर ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने लगभग सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। लेकिन इस ग्रुप से भारत और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है, जिसका फैसला 1 मार्च को कोलकाता के ई़डन गार्डन्स में हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया का 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से सामना हुआ, जिसमें उसके हाथ 72 रनों से जीत लगी।

अभिषेक-हार्दिक की पारी के दम पर भारत ने बनाए 257 रन, तो ब्रायन बेनेट की मेहनत बेकार, 72 रनों से जिम्बाब्वे ने झेली हार

सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को करना होगा ये काम

लेकिन इसके बावजूद वह पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) में टॉप-2 पर जगह नहीं बना पाई। -0.100 के नेट रन रेट और दो अंकों के साथ तीसरे पायदान प्रर मौजूद है। अब अगर उसको सेमीफाइनल का टिकी अपनी नाम करना है तो उसे वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाला मैच किसी भी कीमत में जीतना होगा।

अगर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी विंडीज़ टीम के खिलाफ मैच हार जीत जाती है तो वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी और उसकी जगह कैरियबाई टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लेगी । बता दें कि IND vs ZIM मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद जिम्बाब्वे का सफर खत्म हो गया है। वहीं, अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर दक्षिण अफ्रीका नॉकआउट राउंड के लिए अपनी सीट पक्की कर चुकी है।

T20 World Cup 2026 Points Table ग्रुप-1

स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 4 +2.890
2 वेस्टइंडीज 2 1 1 2 +1.791
3 भारत 2 1 1 2 -0.100
4 जिम्बाब्वे 2 0 2 0 -4.475

T20 World Cup 2026 Points Table ग्रुप-2

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 इंग्लैंड 2 2 0 0 4 +1.491
2 न्यूजीलैंड 2 1 0 1 3 +3.050
3 पाकिस्तान 2 0 1 1 1 -0.461
4 श्रीलंका 2 0 2 0 0 -2.800

IND vs ZIM: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में 2 बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Tagged:

Suryakumar Yadav abhishek sharma IND vs ZIM T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com