T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का टूटा सेमीफाइनल में जाने का सपना, जानिए अब क्या हैं समीकरण?

Published - 24 Feb 2026, 10:23 PM | Updated - 24 Feb 2026, 10:46 PM

T20 World Cup 2026 Points Table 7

T20 World Cup 2026 Points Table: मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देती नजर आई। लेकिन हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम ने धुआंधार प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए इस शिकस्त के बाद सेमीफाइनल में जाने की राह काफी कठिन हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि PAK vs ENG मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) के क्या हाल हैं?

पाकिस्तान को हुआ T20 World Cup 2026 Points Table में नुकसान

इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। दरअसल, न्यूजीलैंड के साथ भिड़ंत बारिश में धूल जाने के बाद उसके पास नॉकआउट राउंड में क्वालिफ़ाई करने के लिए सिर्फ दो मौके बचे थे। ऐसे में इस शिकस्त की वजह से उसकी उम्मीदें लगभग चकनाचूर हो गई है।

अगर पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपना अगला मैच जीत भी जाती है तो उसको दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने शेष मैच हार जाए। वह -0.461 नेट रन एक अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इस समय इंग्लैंड 4 अंक और 1.491 नेट रन रेट के साथ नंबर-1 पर है।

तीसरे पायदान पर कीवी टीम का कब्जा है। उसके पास अभी एक पॉइंट है। एक हार और -2.550 रन रेट के साथ श्रीलंका चौथे नंबर पर मौजूद है। अब अगर पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ भी मैच हार जाती है तो वो आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल में आमने-सामने आ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, बन रहा है ऐसा समीकरण

T20 World Cup 2026 Points Table में भारत की हालत खराब

Team India

बात की जाए टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) के ग्रुप-1 की तो इसमें भारत समेत वेस्टइंडीज, ज़िम्बाबवे और दक्षिण अफ्रीका टीम है। अपने सुपर-8 के पहले मुकाबले में एडन मार्करम की अगुवाई वाली टीम के हाथों हार झेलने के बाद टीम इंडिया की अंक तालिका में हालत काफी खराब हो गई है।

एक हार के साथ टीम इस समय तीसरे नंबर पर मौजूद है, जो कि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से बहुत खराब है। यदि अगर भारतीय टीम को नॉकआउट राउंड के लिए अपनी जगह पक्की करनी है तो उसको अपने शेष दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इससे उसके पास 4 अंक के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट होगा। हालांकि, अभी विंडीज़ टीम और प्रोटियाज़ टीम पहले और दूसरे पायदान की मालकिन है।

अगर अफ्रीका वेस्टइंडीज को मात देने में कामयाब होती है और वो जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो उसके खाते में 4 अंक हो जाएंगे। बता दें कि भारत को अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज और ज़िम्बाबवे का सामना करना है। सुपर 8 राउंड के अंत तक सभी टीमों के खाते में 2-2 अंक रहते हैं तो सेमीफाइनल में जाने वाली टीमों का चयन नेट रन रेट के आधार पर होगा। इसलिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के लिए अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना जरूरी है।

ऐसी नजर आ रही है T20 World Cup 2026 Points Table

T20 World Cup 2026 Points Table ग्रुप-1

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज11002+5.350
2दक्षिण अफ्रीका11002+3.800
3भारत10100-3.800
4ज़िम्बाब्वे10100-5.350

T20 World Cup 2026 Points Table ग्रुप-2

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1इंग्लैंड22004+1.491
2पाकिस्तान20111-0.461
3न्यूजीलैंड100110.000
4श्रीलंका10100-2.550

अफ्रीका ने हराया, फिर भी सेमीफाइनल की दौड़ में भारत, आगे बढ़ने के लिए पूरे करने होंगे ये 2 टास्क

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team PAK vs ENG T20 World Cup 2026 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com