टी20 वर्ल्ड कप 2026: मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनलिस्ट

Published - 26 Feb 2026, 12:30 PM | Updated - 26 Feb 2026, 12:31 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम गिरते-पड़ते सुपर-8 में तो पहुंच गई, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 2026 विश्व कप (T20 World Cup 2026) की दो फाइनलिस्ट टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है.

T20 World Cup 2026 : मोहम्मद आमिर ने इन दो टीमों को बताया फाइनलिस्ट

T20 World Cup 2026

दरअसल, पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने ची20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) पर भविष्यवाणी की. उन्होंने फाइनलिस्ट टीमों के लिए साउथ अफ्रीका का नाम लिया. जबकि उन्होंने टीम इंडिया का नाम नहीं लिया. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. क्योंकि विश्व कप में टीम इंडिया सबसे ताकतवर टीम है.

उसके बावजूद पाकिस्तानी गेंदबाज ने भारत को छोड़ पाकिस्तान को फाइनलिस्ट बता दिया है. उनका कहना है कि भारत विश्व कप से बाहर होगा.

सेमीफाइनल से बाहर होगी टीम इंडिया

मोहम्मद आमिर ने यह भी कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी. टूर्नामेंट में भारत को अच्छी शुरूआत नहीं मिल पा रही है. उनका मानना है कि इस बार भारतीय टीम की बैटिंग बहुत कमजोर है. जिसका फायदा विरोधी टीमें उठा रही हैं. लिहाजा, भारत का विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर होने तय है.

बता दें कि इससे पहले मोहम्मद आमिर ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज भी कहा था. उनका मानना है कि वह लंबे-लंबे शॉट्स खेलते हैं. उसके सिवा वह एक रन नहीं बना पाते हैं. इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की तारीफ की. उन्होंने कहा दोनों ही टीमों की गेंबाजी लाइनअप काबिले-तारीफ है.

HK vs KUW Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

पाकिस्तान vs भारत

भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला T20 World Cup 2026 में पहला मुकाबला 15 फरवरी को हुआ था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. जबकि पाकिस्तान की गेंबाजी से लेकर बैटिंग विभाग तक कमोजर दिखाई दिया था. भारत की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए थे. तिलक वर्मा ने 25 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों का योगदान दिया था. जबकि शिवम दुबे ने 27 रन जोड़े थे.

वहीं, हार्दिक, जसप्रीत, वरूण और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए थे. पाकिस्तान टीम की बात करें तो उस्मान खान ने 44 रन बनाए थे. उनके सिवा कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. लिहाजा, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से जीत दर्ज की थी.

रणजी फाइनल में किस बात पर हुई थी हाथापाई, अब जाकर दोनों खिलाड़ियों की बातचीत हुई वायरल

Tagged:

mohammad amir T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026 prediction
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

61 रनों से

77 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com