टी20 वर्ल्ड कप 2026: इयान मॉर्गन की बड़ी भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया फाइनलिस्ट

Published - 21 Feb 2026, 09:13 AM | Updated - 21 Feb 2026, 01:11 PM

T20 world cup 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजार रहा है, वैसे-वैसे फैंस की बेताबी बढ़ रही है कि 2026 विश्व कप (T20 World Cup 2026) का चैपिंयन कौन बनेगा. इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने उन दो टीमों की भविष्यवाणी की है, जो फाइनल खेलेंगी. चलिए तो आगे जानते हैं कि दिग्गज खिलाड़ी ने किन दो टीमों को चुना है.....

इयोन मोर्गन ने T20 World Cup 2026 की फाइनलिस्ट का बताया नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंच चुकी है. पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर अपनी जगह बनाई थी. टीम इंडिया समेत लगभग सभी टीमें शानदार फॉर्म में चल रही है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि सेमीफाइल में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि 2026 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कौन सी टीम उठाएगी. लेकिन इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी ने अपनी पसंद जरूर बता दी है. उन्होंने उन 2 बेस्ट टीमों का चयन किया है, जिनके बीच T20 World Cup 2026 का फाइनल खेला जाएगा.

यह दो टीमें खेलेगी T20 World Cup 2026 का फाइनल

 T20 World Cup 2026

दरअसल, 39 साल के इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 ( T20 World Cup 2026) की फाइनलिस्ट टीमों में भारत और इंग्लैंड का नाम लिया है. उनका मानना है कि दोनों टीमें टूर्नामेंट में उम्मीद से ज्यादा अच्छा खेल रही है. इस लिहाज से दोनों टीमों का फाइनल खेलना तय लग रहा है. इयोन मोर्गन का कहना है कि फाइल भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला जाएगा. उन्होंने स्पोर्ट्स यारी से हुई बातचीत के दौरान अपनी इन दो बेस्ट टीमों का नाम लिया.

AUS vs OMA: जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप को कहा गुड बाय, ओमान को आखिरी मैच में 9 विकेट से रौंदा

भारत और इंग्लैंड ने दो बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

बता दें कि 2026 से पहले भारत और इंग्लैंड दो-दो बार ICC टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत चुकी है. टीम इंडिया ने 2007 का महेंद्र सिंह धोनी और 2024 का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. जबकि इंग्लैंड ने पहली बार 2010 में विश्व कप जीता था और दूसरी बार 2022 में. अब इन दोनों में से जो भी टीम फाइनल जीतती है वो तीसरी बार विश्व कप जीतकर रिकॉर्ड बना लेगी.

चोट के चलते अपने देश के लिए नहीं खेल रहे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL आते ही कर देंगे खुद को फिट घोषित


Tagged:

team india England Cricket Team eoin Morgan T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

भारत और इंग्लैंड का

दो बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com