T20 World Cup 2026, Group A: कैसा है भारत-पाकिस्तान-यूएसए-नामीबिया-नीदरलैंड का पूरा शेड्यूल? यहां जानिए टीमों का विश्लेषण

Published - 03 Feb 2026, 11:46 AM | Updated - 03 Feb 2026, 11:57 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। इस मेगा टूर्नामेंट में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें ग्रुप A पर टिकी होंगी, जहां टीम इंडिया को पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड जैसी टीमों के साथ रखा गया है।

भारत-पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज टक्कर के अलावा ग्रुप में मौजूद एसोसिएट टीमें भी बड़े उलटफेर का माद्दा रखती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रुप A का पूरा शेड्यूल और सभी टीमों का विस्तार से विश्लेषण।

T20 World Cup 2026 में कुछ इस प्रकार हैं :

भारत

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ग्रुप A का हिस्सा है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड से होगा। भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और अब टीम इंडिया 2026 (T20 World Cup 2026) में उसी खिताब को दोबारा जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

T20 World Cup 2026 : भारत का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
7 फरवरीभारत बनाम अमेरिकामुंबई
12 फरवरीभारत बनाम नामीबियादिल्ली
15 फरवरीभारत बनाम पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरीभारत बनाम नीदरलैंडअहमदाबाद

पाकिस्तान

इस टूर्नामेंट (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान ग्रुप A का हिस्सा है, जहाँ उसे भारत, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड्स जैसी टीमों से भिड़ना है। टूर्नामेंट से जुड़ी हालिया खबरों में पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना ग्रुप-मुकाबला न खेलने का ऐलान किया है और इस फैसले ने उस मैच के आयोजन और ग्रुप तालिका पर सीधा असर डाला है।

स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ़, फ़ख़र ज़मान, ख़्वाजा मोहम्मद नफ़े (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अय्यूब, शाहीन शाह अफ़रीदी, शादाब ख़ान, उस्मान ख़ान, उस्मान तारिक

पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
7 फरवरीपाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्सकोलंबो (एसएससी)
10 फरवरीपाकिस्तान बनाम अमेरिकाकोलंबो
15 फरवरीपाकिस्तान बनाम भारतकोलंबो
18 फरवरीपाकिस्तान बनाम नामीबियाकोलंबो

USA

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की टीम ग्रुप A का हिस्सा है। यूएसए ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए सीधे सुपर-8 तक का सफर तय किया था। अब 2026 के लिए अमेरिकी टीम एक मिश्रित स्क्वाड के साथ उतर रही है, जिसमें घरेलू लीग के स्टार खिलाड़ियों के साथ अनुभवी इंटीग्रेटेड क्रिकेटर्स शामिल हैं। छोटे फॉर्मेट में तेज शुरुआत और आक्रामक खेल टीम की मुख्य रणनीति रहने वाली है।

स्क्वाड

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजिगे, शैडली वान शाल्कवाइक, सौरभ नेत्रावलकर, अली ख़ान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

यूएसए का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
7 फरवरीभारत बनाम अमेरिकामुंबई
10 फरवरीपाकिस्तान बनाम अमेरिकाकोलंबो
13 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम अमेरिकाचेन्नई
15 फरवरीनामीबिया बनाम अमेरिकाचेन्नई

नीदरलैंड्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में नीदरलैंड्स ग्रुप A की एक अनुभवी टीम के रूप में शामिल है। टीम के पास अनुभवी कोर और कई बहु-आयामी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो छोटे फॉर्मेट में बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। नीदरलैंड्स ने अपना स्क्वाड आईसीसी के जरिए घोषित किया है और ग्रुप A के शुरुआती मुकाबलों में टीम से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन अकरमैन, नोआ क्रोएस, बास डी लीदे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैशे, मैक्स ओ’डॉड, लोगन वान बीक, टिम वान डर गुग्टेन, रूएलोफ़ वान डर मेरवे, पॉल वान मीकरन, साकिब ज़ुल्फ़िकार

नीदरलैंड्स का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
7 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तानकोलंबो (एसएससी)
10 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम नामीबियादिल्ली
13 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम अमेरिकाचेन्नई
18 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम भारतअहमदाबाद

नामीबिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में नामीबिया ने क्वालिफायर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के लिए जगह बनाई है। गेरहार्ड इरास्मस की कप्तानी में नामीबिया की टीम ग्रुप A में मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। टीम के पास कुछ आक्रामक बल्लेबाज़ और धारदार तेज़ गेंदबाज़ मौजूद हैं, जो बड़े मुकाबलों में उलटफेर कर सकते हैं।

स्क्वाड

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, यान फ्राइलिन्क, लॉरेन स्टीनकैंप, मलान क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लाइशर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हाइनगो

T20 World Cup 2026 : नामीबिया का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
10 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम नामीबियादिल्ली
12 फरवरीभारत बनाम नामीबियादिल्ली
15 फरवरीनामीबिया बनाम अमेरिकाचेन्नई
18 फरवरीपाकिस्तान बनाम नामीबियाकोलंबो (एसएससी)

ये भी पढ़े : कंगाल हो जायेगा पाकिस्तान, भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो PCB को लगेगा 2200 करोड़ का झटका

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team USA Cricket Team T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com