एमएस धोनी की IPL विदाई पर सस्पेंस खत्म? रॉबिन उथप्पा ने बताया कब लेंगे CSK से रिटायरमेंट

Published - 22 Mar 2026, 03:18 PM | Updated - 22 Mar 2026, 03:46 PM

Robin Uthappa

MS Dhoni: IPL 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएग. 19वें सीजन की शुरूआत में अब कुछ दिन बाकी है. लेकिन आगमी सीजन से पहले एमएस धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का कहना है कि आईपीएल 2026 के बाद माही संन्यास ले सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ यह उनका यह आखिरी साल है. थाला 2008 से CSK से जुड़े हैं, उन्होंने टीम के लिए बतौर कप्तान 5 ट्रॉफी जीती है.

MS Dhoni खेलेंगे आखिरी सीजन

Ms Dhoni

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आईपीएल 2026 में धोनी नए रोल में नजर आएंगे. वो प्लेयर के साथ टीम के लिए मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे. इसका सबसे बड़ा संकेत है माही का नंबर 7 को छोड़कर 8 पर खेलना.

इस तरह वह धीरे-धीरे खुद को टीम से अलग कर रहे हैं और खिलाड़ियों को निखारने का काम कर रहे हैं. थाला का इस सीजन पूरा फोकस लीडरशिप पर होगा. ताकि अगले साल मैनेजमेंट उनके बिना एक अच्छा स्क्वाड तैयार कर सकें.

IPL 2026 से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन को ट्रेड कर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था. माना जा रहा है कि इसके पीछे धोनी की प्लानिंग थी. वह सीएसके के लंबे भविष्य के लिए संजू को टीम का मेन हिस्सा बनाना चाहते हैं.

CSK का पहला मैच कब?

वहीं, सीएसके के CEO ने कहा है कि धोनी IPL 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे. यानि की वह सभी मैचों में नजर आएंगे. हालांकि, वह पहले की तरह नंबर 7 पर नहीं बल्कि 8 पर होंगे. आगमी टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले मैनेजमेंट यह तय करेगा कि थाला किस भूमिका में उपलब्ध रहेंगे.

CSK का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. दोनों टीमों की टक्कर गुवाहटी में होगी. इसके बाद दूसरा चेन्नई का मुकाबला पंजाब के साथ है.

रोहित शर्मा नहीं इस बल्लेबाज ने जड़े हैं हिस्ट्री में सबसे ज्यादा छक्के, यही है IPL का असली सिक्सर किंग

धोनी ने CSK को बनाया 5 बार चैंपियन

धोनी IPL डेब्यू से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं. अब तक उन्होंने 278 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5439 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में कई यादगार पारियां खेली हैं. फैंस उनकी एक झलक के लिए CSK का खास मैच देखने के लिए आते हैं. माही ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 IPL ट्रॉफी जिताई है. इसके बाद उन्होंने 2024 में कप्तानी छोड़ दी थी.

उन्होंने अपना उत्तराधिकारी ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया था. हालांकि, कैप्टेंसी गायकवाड़ के हाथों में है लेकिन टीम से सारे जुड़े फैसले अब भी धोनी ही लेते हैं.

IPL 2026: धोनी 8वें नंबर पर, तो ऋषभ पंत ने बदली अपनी बल्लेबाजी पोजीशन, इस क्रम पर खेलते आएंगे नजर

Tagged:

MS Dhoni csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

30 मार्च को

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com