सूर्यवंशी-जायसवाल का नया धमाका! IPL 2026 में बना डाला साझेदारी का ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं कर पाया हासिल
Published - 06 Apr 2026, 09:07 AM | Updated - 06 Apr 2026, 09:59 AM
Table of Contents
GT के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी (Suryavanshi-Jaiswal) ने शुरूआत से ही रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दोनों ने गुजरात के खिलाफ पार्टनरशिप का ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे कोई नहीं हासिल कर पाया है.
Suryavanshi-Jaiswal ने बनाया खास रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के खिलाफ बीती रात खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने RR को पावरप्ले में मजबूत शुरूआत दिलाई. दोनों ने धुंआधार बैटिंग करते हुए 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 69 रन बना डाले थे. यशस्वी और वैभव के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की पार्टनरशिप हुई.
खास बात यह है कि इस दौरान दोनों युवा बल्लेबाज ने आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल सबसे कम गेंदों में मिलकर 500 रन बनाने वाली जोड़ी बन गए हैं.
वैभव और यशस्वी से पहले आईपीएल का यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम दर्ज था. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 309 गेंदों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं, सूर्यवंशी-जायसवाल (Suryavanshi-Jaiswal) ने सिर्फ 248 गेंदों में यह कारनामा किया है.
वैभव और यशस्वी ने बल्ले से उड़ाए गेंदबाजों के परखच्चे
दोनों बल्लेबाजों ने मैच की शुरूआत से ही पकड़ बना के रखी. वैभव सूर्यवंशी (Suryavanshi-Jaiswal) ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 172.22 की स्ट्राइक रेट से 18 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला.
जबकि, यशस्वी ने 36 गेंदों में 152.77 की स्ट्राइक से 6 चौके-3 छक्के की मदद से 18 रन कूटे. दोनों ही ओपर्स ने गुजरात के गेंदबाजों का सोचने-समझने का मौका नहीं दिया. दनादन बड़े शॉट्स खेल रन बनाते रहे.
RR ने 6 रनों से जीता मैच
हालांकि, इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच रहे रवि बिश्नोई. जिन्होंने 10.25 की इकोनॉमी से गुजरात के अहम 4 विकेट चटकाए. गुजरात टाइंटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह करीब का मुकाबला था. लेकिन RR ने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बलबूते 6 रनों से जीत हासिल की.
IPL 2026 के डेंजर जोन में फंसी ये 2 टीमें, 2-3 हार और कर देगी टूर्नामेंट से बाहर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर